फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दशक पहले जहां अज्ञातवास के दौरान किया था तप, अब फिर से वहां जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 17 Sep 2018 07:35 AM IST
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, केदारनाथ
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, केदारनाथ Updated Mon, 17 Sep 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
pm modi will go his austerity place after three decades
pm modi in kedarnath dham

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ यात्रा के दौरान गरुड़चट्टी जाएंगे। माना जाता है कि तीन दशक से पहले अज्ञातवास के दौरान उन्होंने यहां तप किया था। प्रधानमंत्री गरुड़चट्टी के नए मार्ग का लोकार्पण करेंगे। करीब ढाई किमी नव निर्मित मार्ग पर वे ऑल टरैन व्हीकल (एटीवी) पर सवार होकर गरुड़चट्टी पहुंचेंगे।  


 

pm modi will go his austerity place after three decades
kedarnath dham new photos

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से केदारनाथ आने की इच्छा जाहिर की है, प्रदेश सरकार उनकी यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि मोदी सात या आठ अक्तूबर को केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं।
 

pm modi will go his austerity place after three decades
kedarnath dham new photos

सात अक्तूबर को पीएम देहरादून पहुंचेंगे, जहां उन्हें निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करना है। सम्मेलन में देश और दुनिया के नामी उद्यमियों के पहुंचने की संभावना है। इस बात की भी संभावना है कि पीएम के साथ नामी कारोबारी भी केदारनाथ की यात्रा पर जाएं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi will go his austerity place after three decades
kedarnath dham new photos

प्रदेश सरकार इन दोनों तिथियों के आधार पर तैयारियों में जुट गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम ने केदारनाथ यात्रा करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उनकी यात्रा का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। अलबत्ता केदारनाथ में जिस तेजी से पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं, उसे देखते हुए यही माना जा रहा है कि मोदी बाबा के दर्शन को आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
pm modi will go his austerity place after three decades
kedarnath dham new photos

कड़ाके की ठंड के बावजूद नए चबूतरे का कार्य अंतिम चरण में है। नब्बे फीसदी काम हो चुका है। मंदिर परिसर भी बनकर तैयार हो गया है। गुफा भी बनकर तैयार हो गई हैं और अब उसकी व्यवस्थाओं को लेकर मंथन चल रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed