फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन करना नहीं भूले प्रधानमंत्री मोदी, जुड़ी हैं बहुत खास यादें

Fri, 21 Oct 2022 09:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Kedarnath Today: PM Modi Visited adi guru shankaracharya Idol
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। इसके बाद वे आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन के लिए गए। साल 2017 में जब पीएम मोदी केदारनाथ आए थे तो उन्होंने कहा था कि शंकराचार्य की प्रतिमा भव्य और दिव्य होगी। इसके बाद पिछले साल ही पीएम मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इस बार वे जब आए तो प्रतिमा को नमन करना नहीं भूले।



Kedarnath Roapway: पीएम मोदी ने किया अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास, 30 मिनट में पूरी होगी सात घंटे की दूरी

केदारनाथ धाम में बनी आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पीएम मोदी के लिए बहुत खास रही है। 2013 की आपदा में केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य का समाधि स्थल और उनकी मूर्ति मंदाकिनी नदी के सैलाब में तबाह हो गई थी।

PM Modi In Kedarnath: सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा, इस बार फिर छाए पीएम मोदी, खास हैं तस्वीरें

PM Narendra Modi in Kedarnath Today: PM Modi Visited adi guru shankaracharya Idol
आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति - फोटो : ANI

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि विशेष डिजाइन से तैयार की गई है। यह भगवान केदारनाथ के मंदिर के पास छह फीट नीचे खुदाई कर बनाई गई है। 

PM Narendra Modi in Kedarnath Today: PM Modi Visited adi guru shankaracharya Idol
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची मूर्ति कृष्णशिला पत्थर पर बनाई गई है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी ने 120 टन के पत्थर पर शंकराचार्य की प्रतिमा को तराशा था। छेनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इसका वजन लगभग 35 टन है। इस मूर्ति को बनाने के लिए योगीराज को नौ महीने तक प्रतिदिन 14-15 घंटे काम करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Kedarnath Today: PM Modi Visited adi guru shankaracharya Idol
अनावरण से पहले केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रतिमा की चमक के लिए उसे नारियल पानी से पॉलिश किया गया है। बता दें कि समाधि का निर्माण 36 मीटर गोलाकार में किया गया है जिसकी गहराई छह मीटर है। समाधि तक प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग 3 मीटर चौड़े व 40 मीटर लंबे दो रास्तों का निर्माण किया गया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Kedarnath Today: PM Modi Visited adi guru shankaracharya Idol
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण के लिए देश भर के मूर्तिकारों की ओर से अपना मॉडल पेश किया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से योगीराज शिल्पी को प्रतिमा तैयार करने के लिए अनुबंध किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed