{"_id":"5e2ed5d08ebc3e4b4604e80b","slug":"pm-narendra-modi-praise-villagers-struggle-for-remove-water-problem-in-almora-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पाइपलाइन डालकर खुद पहुंचाया पानी, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पाइपलाइन डालकर खुद पहुंचाया पानी, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताड़ीखेत विकासखंड के सुनियाकोट के ग्रामीणों ने सिस्टम को आईना दिखाया। जब विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीण खुद ही मैदान में उतरे और गांव में पानी की सुविधा मुहैया कराई।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के इस आपसी सहयोग और संघर्ष की सराहना पीएम मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। पीएम से प्रशंसा पाकर ग्रामीण खुश हैं। ग्रामीणों का कहना की हम अपनी अन्य समस्याओं को उनके सामने रखने मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने गांव में पानी न होने की समस्या रखी। लेकिन किसी भी इसका कोई हल नहीं निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गांव में पानी लाने की योजना बनाई।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने 40 परिवारों की आर्थिक मदद और प्रत्येक परिवार से हर सदस्य के श्रमदान से मात्र दो महीने में एक किमी दूर गधेरे से गांव में पानी पहुंचाया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने खुद ही वहां टैंक भी बनाया और एक मोटर भी लगाई। जिससे हर समय पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पेयजल को गांव तक पहुंचने में छह लाख रुपये खर्चा आया। गधेरे से पानी की लाइन डालकर नल भी लगवाया। इससे अब ग्रामीणों को गांव में ही आसानी से पानी मिल सकेगा। इस काम के लिए गांव के प्रत्येक परिवार ने 15 हजार रुपये की मदद की। वहीं, गांव की युवा पीढ़ी ने भी इसमें अपना सहयोग दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X