फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू का खौफ: नगर निगम पर नहीं भरोसा, लोग खुद ही मशीन लेकर कर रहे फोगिंग, देखिए...

Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Public Doing Fogging itself for destroying Dengue larvae in dehradun
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में डेंगू का खौफ लोगों पर इस कदर हावी हो चुका है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के दावों के बीच कुछ लोग खुद ही फॉगिंग करने लगे हैं। शिवसेना की ओर से भी डेंगू के उन्मूलन के लिए फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह, नेहरू कॉलोनी में भी लोगों ने दवा के छिड़काव और फॉगिंग के लिए खुद पैसे जमा किए हैं।

Public Doing Fogging itself for destroying Dengue larvae in dehradun
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि गत एक सप्ताह से चल शहर की गली मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। अभी तक शिवसेना प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड, गोविंदगढ़, श्री राम पुरम कॉलोनी, जीएमएस रोड, अंकित पुरम, पौंधा, धौलास, हरबजवाला, सेवलाकलां, पित्थूवाला आदि क्षेत्रों में फॉगिंग करा चुकी है। 

Public Doing Fogging itself for destroying Dengue larvae in dehradun
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना अपने संसाधन के माध्यम से फॉगिंग करा रही है। गौरव कुमार ने लोगों से घरों के आसपास जमा पानी व गंदगी साफ करने की अपील की है। बता दें कि देहरादून जिले में शहर से लेकर गांवों तक डेंगू का प्रकोप है। जिले में मंगलवार को 20 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 791 पहुंच गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Doing Fogging itself for destroying Dengue larvae in dehradun
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने मोथरोवाला, नवादा, बद्रीश कालोनी और इससे सटे क्षेत्रों में भ्रमण किया। दोनों विभागों की विभिन्न टीमों ने 1141 घरों का निरीक्षण किया। जिसमें 53 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी इसे लेकर जागरूक होने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
Public Doing Fogging itself for destroying Dengue larvae in dehradun
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में संदिग्ध डेंगू से पीड़ित एक और युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। निजी अस्पताल की जांच में मरीज में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। जबकि स्वास्थ्य विभाग अभी इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहा है। इस तरह से जिले में अब तक जिले मे डेंगू के लक्षणों वाले आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू से इस सीजन में सिर्फ तीन मौतों की पुष्टि कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed