आखिर क्यों? हीरोइन की ड्रेस की वजह से चर्चा में आई ऋतिक की 'काबिल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबिल के अब तक कुल 5 गाने रिलीज किए जा चुके हैं। जिनमें से 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘याराना’ के गाने का रीमेक सॉन्ग सारा जमाना लोगों को सबसे ज्यादा भा रहा है।
जहां पुराना गाना जहां किशोर कुमार ने गाया अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। वहीं नए गाने को गाया है पायल देव और रफ्तार ने और इसके वीडियो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला।
14 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। मेकर्स ने गाने का बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी रिलीज किया है।
इस वीडियो को उर्वशी रौतेला ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो में ऋतिक रोशन और उर्वशी रौतेला गाने की शूटिंग और उसके एक्सपीरियंस को बता रहे हैं। यूं तो यह वीडियो सिर्फ 1 मिनट का है, लेकिन आप वीडियो को देख कर साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि वीडियो के लिए मेकर्स और उर्वशी रौतेला ने कितनी मेहनत की है।