फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विस चुनाव परिणाम 2018: घंटों इंतजार... फिर हर तरफ जश्न की बहार, तस्वीरों में देखें

Wed, 12 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2018 congress celebration photos from dehradun
congress - फोटो : अमर उजाला

देहरादून कांग्रेस भवन मंगलवार को जश्न के लिए बेताब था। सुबह दस बजे से ही पांच राज्यों के आ रहे रुझानों के बाद से सारी तैयारी थी। ढोल पहुंच चुके थे, मिठाई, रंग-गुलाल और आतिशबाजी का सारा सामान तैयार था, लेकिन कदम ठिठके हुए थे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बावजूद मध्य प्रदेश के नतीजों का इंतजार लंबा खिंच रहा था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठोक बजाकर ही जश्न मनाने के पक्ष में थे। इसलिए सब कुछ रुका हुआ था।


 

Rajasthan Election Result 2018 congress celebration photos from dehradun
congress

बेताब कार्यकर्ताओं को हरी झंडी शाम को जाकर मिली, तो फिर हर तरह जश्न की बहार थी। नगर निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भाजपा से पिछड़ जाने के कारण जो सन्नाटा कांग्रेस भवन में उस दिन से पसरा था, मंगलवार को उसके परास्त होने का दिन था। खूब ढोल बजे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, ठुमके लगाए, पटाखे फोडे़ और फागुन से पहले ही होली खेल डाली।
 

Rajasthan Election Result 2018 congress celebration photos from dehradun
congress

कांग्रेस भवन ने इससे पहले जश्न का नजारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देखा था। मंगलवार को जश्न पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेता सुबह ही कांग्रेस भवन पहुंच गए और दिन भर वहां डटे रहे।

एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल निकला। कार्यकर्ताओं में जश्न मनाने का उतावलापन दिखा, लेकिन हर समय प्रदेश अध्यक्ष उन्हें रोकते नजर आए। उत्साही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कटआउट भी लगा दिए। शाम को जश्न मनाने का नंबर आया, तो कार्यकर्ताओं ने खूब अपने मन के मुताबिक किया। उन्होंने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। मिठाइयां बांटी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2018 congress celebration photos from dehradun
congress

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को मंगलवार को जन्मदिन का तोहफा राज्यों के चुनाव में पार्टी की जीत के रूप में मिला। प्रीतम सिंह का मंगलवार को जन्मदिन था, हालांकि उन्होंने इस मौके पर सादगी बनाए रखी, लेकिन जीत की खुशी उनके चेहरे पर नुमाया होती रही। 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा शासित तीन राज्यों में जीत का श्रेय राहुल गांधी और तीनों राज्यों के प्रदेश नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए महागठबंधन साकार होगा और आम चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनेगी। मोदी सरकार की विदाई अब तय है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2018 congress celebration photos from dehradun
congress

जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता में कांग्रेस के काबिज होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्यों के चुनाव में भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया है। निश्चित तौर पर इस जीत के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी तय है। जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व, उसकी नीतियों पर भरोसा जाहिर किया है। 
-अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की जीत साफ संकेत करती है कि लोगों ने नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर राहुल गांधी को स्वीकार कर लिया है। इससे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को नई ताकत मिली है। 
- हरीश रावत, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed