इस बार गणेश चतुर्थी पर सालों बाद अद्भुत संयोग पड़ रहा है। 13 से 23 सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव को लेकर हर कोई उत्सहित है। ऐसे में अगर आप इस तरह से पूजन करेंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी पर गुरू स्वाति योग बन रहा है। भगवान गणेश सुख और समृद्धि के देवता हैं इसलिए यह योग अधिक फलदायी होगा। चतुर्थी बुधवार 12 सितंबर को शाम 04:08 से शुरू होगी जो कि 13 सितंबर दिन गुरुवार को दोपहर 02.52 तक रहेगी। चतुर्थी के गुरूवार को पड़ने से ये महासंयोग बन रहा है।
गणेश चतुर्थी 2018: सालों बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, पूजन के समय कतई न करें ये 5 गलती वरना...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन