{"_id":"5a328d054f1c1b69678c1eb7","slug":"reason-behind-uttarkashi-valley-bridge-broken-on-gangotri-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो ये थी गंगा में गिरे भारी भरकम लोहे का पुल टूटने की असली वजह, अधिकारी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ये थी गंगा में गिरे भारी भरकम लोहे का पुल टूटने की असली वजह, अधिकारी भी हैरान
Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
असीगंगा पर बना भारी भरकम लोहे का पुल एक मिनट मे टूटकर गंगा में गिर गया। इसकी वजह जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
2 of 7
uttarakhand
गंगोरी में असी गंगा पर बना बीआरओ का साठ मीटर लंबा वैली ब्रिज बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे ओवरलोडिंग के कारण भरभरा कर ढह गया। पुल ढहने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया, जिससे सीमावर्ती चौकियों और गंगोत्री धाम सहित भटवाड़ी ब्लाक के साठ से अधिक गांवों का देश-दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है।
3 of 7
uttarakhand
दरअसल, पुल ओवरलोड़िग वाले ट्रकों की वजह से गिरा। अधिकारी इसलिए हैरान थे क्योंकि जिस वजह से पुल धराशाही हुआ उसके लिए वे पहले से ही अलर्ट कर चुके थे। इस पुल पर एक ही वाहन जा सकता था। लेकिन उस पर एक साथ दो ट्रक दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
uttarakhand
बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे दो लोडेड ट्रक उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जा रहे थे। महज 16 टन भार वहन क्षमता वाले गंगोरी वैली ब्रिज पर एक बार में एक वाहन गुजरने की स्पष्ट चेतावनी चस्पा होने के बावजूद दोनों ट्रक एक के पीछे एक इस पुल पर चल दिए। ओवरलोड होने से पुल बीचोंबीच से टूट कर ढह गया। एक ट्रक तो पुल के साथ नदी के बीच जा गिरा जबकि दूसरा ट्रक पुल के दूसरे छोर पर लटक गया।
विज्ञापन
5 of 7
uttarakhand
हादसे में किसी को चोट नहीं आयी। हादसा होते ही इन ट्रकों में सवार चालक-परिचालक भाग खड़े हुए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गुलाब सिंह पंवार, राजेंद्र पंवार, राधेश्याम खंडूड़ी, केशर सिंह आदि ने बताया कि हादसे के वक्त पुल पर इन दोनों ट्रकों के अलावा कोई नहीं था। यदि हादसा करीब एक घंटे बाद हुआ होता तो स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की पैदल आवाजाही के बीच बड़ी जनहानि हो सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।