फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा बनाने का महाअभियान, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रोपे 2 लाख पौधे

Sun, 22 Jul 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jul 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
rishiparna campaign in dehradun
rishiparna - फोटो : amar ujala

रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान के तहत पौधरोपण के लिए रविवार को कैरवान गांव और मोथरोवाला में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे से ही भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और जवान सभी पौधे लगाने के लिए लालायित नजर आए। उत्साह इतना कि बारिश भी उनके हौसलों को डिगा नहीं पाई। बारिश के बीच उन्होंने फावड़े से गड्ढे खोदे और फिर पौधे रोपे। रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान में भी दस हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध सभी धर्मों के लोगों ने पौधे लगाकर इसमें अपना योगदान दिया।


 

rishiparna campaign in dehradun
rishiparna

बारिश के बावजूद इतनी अधिक संख्या में लोगों का पहुंचाना बताता है कि हम रिस्पना को ऋषिपर्णा बनाकर ही दम लेंगे। हालांकि, जरूरी नहीं कि रोपे गए 100 प्रतिशत पौधे जीवित रहें, लेकिन जो पौधे खराब होंगे उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे। इन प्रयासों की बदौलत आगामी चार-पांच वर्षों में रिस्पना फिर से पुनर्जीवित होगी। रविवार को कैरवान गांव में रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान के तहत पौधरोपण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये बातें कहीं।

 

rishiparna campaign in dehradun
rishiparna

उन्होंने कहा कि जनसहयोग से रिस्पना नदी जरूर पुनर्जीवित होगी। यह जनता का अभियान है। लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा लेकर इस बात को साबित भी कर दिया। हालांकि, यह अभियान एक दिन या एक महीने का नहीं है। दीर्घकालीन योजना के जरिये ही हम इस अभियान को सफल बना पाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishiparna campaign in dehradun
rishiparna

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन की टेम्स नदी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के लोगों के सामूहिक प्रयास से टेम्स नदी को साफ किया गया। ऐसे में दून के लोगों के सहयोग से रिस्पना का भी कायाकल्प कर सकते हैं। गढ़वाल में रिस्पना और कुमाऊं की कोसी नदी का उत्थान कर विश्व में ब्रिटेन की तरह उदाहरण पेश करेंगे। परमार्थ निकेतन परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि युवा सेल्फी को सेल्फ से जोड़ें और पौधरोपण करें। जनता के जुड़ने से यह अभियान जरूर सफल होगा। 
 

विज्ञापन
rishiparna campaign in dehradun
rishiparna

रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर कुल दो लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इसमें 55 से 60 हजार पौधे कैरवान गांव से मोथरोवाला तक रिस्पना के किनारे लगाए गए जबकि करीब 416 स्कूलों के बच्चों ने करीब डेढ़ लाख पौधे स्कूल और अन्य स्थानों पर रोपे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, राजपुर रोड विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed