सब्सक्राइब करें

शाही शादी: टीवी एक्ट्रेस व रीवा की राजकुमारी आज बनेंगी सतपाल महाराज की पुत्रवधु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Royal Wedding haridwar: Tv Actress And Rewa princess marry with cabinet minister Satpal Maharaj son
- फोटो : अमर उजाला

रीवा की राजकुमारी मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की पुत्रवधु होंगी। मोहिना और सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश सोमवार को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मोहिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री भी हैं। 

Trending Videos
Royal Wedding haridwar: Tv Actress And Rewa princess marry with cabinet minister Satpal Maharaj son
- फोटो : अमर उजाला

उनकी शादी का हिस्सा बनने उनकी साथी कलाकार कृति और निधि पहुंच चुकी हैं। कई अन्य के भी आने की उम्मीद है। सुयश के विवाह समारोह के लिए बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Wedding haridwar: Tv Actress And Rewa princess marry with cabinet minister Satpal Maharaj son
- फोटो : अमर उजाला

इस शादी का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न राज्यों से सतपाल महाराज के अनुयायियों के साथ ही विदेशों से भी मेहमान पहुंचे हैं। वधू बनने जा रही मोहिना के राजघराने से जुड़े होने के साथ ही फिल्म जगत से नाता होने के चलते हुए कई सिने कलाकार भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। 

Royal Wedding haridwar: Tv Actress And Rewa princess marry with cabinet minister Satpal Maharaj son
- फोटो : अमर उजाला

मेहंदी की रस्म रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में हुई। यहां महिला संगीत के साथ दुल्हन को सजाया संवारा गया। इस दौरान वर पक्ष के चुनिंदा सदस्य और मोहिना की सहेलियां मौजूद रहीं। इस विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे लोगों के लिए शहर के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं बुक कराई गई है। 

विज्ञापन
Royal Wedding haridwar: Tv Actress And Rewa princess marry with cabinet minister Satpal Maharaj son
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज के विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस शादी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed