{"_id":"59f88e894f1c1bd1538ba1ab","slug":"rudraksha-plant-destroyed-in-rambada-after-kedarnath-disaster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ आपदा में तबाह हो चुके रामबाड़ा की अब आखिरी निशानी भी हुई खत्म, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ आपदा में तबाह हो चुके रामबाड़ा की अब आखिरी निशानी भी हुई खत्म, तस्वीरें
Tue, 31 Oct 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rambada after kedarnath disaster
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केदारनाथ धाम में अपना अस्तित्व खो चुके रामबाड़ा की आखिरी निशानी भी अब चार साल बाद खत्म हो चुकी है। वहीं अब वहां सिवाए पत्थरों के कुछ नहीं रह गया है।
2 of 6
rambara
आपदा के बाद से आज तक रामबाड़ा में स्मृति वन की स्थापना नहीं हो पाई है। चार वर्ष पूर्व यहां निशानी के तौर पर रोपा गया रुद्राक्ष का पौधा भी देखरेख नहीं होने से सूखकर नष्ट हो चुका है। पूरी तरह से उजड़े रामबाड़ा को शासन, प्रशासन भूल चुका है।
3 of 6
rambada before kedarnath disaster
- फोटो : amarujala
16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में तबाह हो चुके रामबाड़ा को बाबा केदार के भक्तों की यादों में रखने के लिए वर्ष 2014 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने यहां पर स्मृति वन की स्थापना की घोषणा की थी। तब, तत्कालीन केबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत व स्वामी चिदानंद जी महाराज ने रामबाड़ा में रुद्राक्ष का पौधा रोपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rambara
- फोटो : amarujala
इस स्थान पर रुद्राक्ष, देवदार, पीपल, बरगद सहित अन्य प्रजातियों के डेढ़ हजार पौधों का रोपण कर स्मृति वन तैयार करने की बात कही गई थी। तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने कहा था कि इस वन से बाबा केदार के भक्तों के दिलों में रामबाड़ा जिंदा रहेगा। लेकिन यहां स्मृति वन के नाम पर आज तक दूसरा पौधा नहीं रोपा गया।
विज्ञापन
5 of 6
rambara (file photo)
वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती व केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कुबेरनाथ पोस्ती, राहुल सेमवाल आदि का कहना है कि केदारनाथ यात्रा में रामबाड़ा सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव था। यहां पर केदारघाटी के हजारों लोगों को रोजगार मिलता था। वहीं, बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु अपना सुख-दुख साझा करते थे। लेकिन आपदा के बाद से इस स्थान को भुला दिया गया है। स्मृति वन स्थापना तो दूर शासन, प्रशासन द्वारा रामबाड़ा में सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।