फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रन फॉर यूनिटी में मास्साबों-अफसरों के साथ दिव्यांगों ने भी लगाई दौड़, तस्वीरें...

Tue, 31 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरोअमर उजाला, देहरादून
ब्यूरोअमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
run for unity photos in dehradun
run
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में देवभूमि में एक अलग ही उत्साह नजर आया। मास्साबों और अधिकारियों के साथ दिव्यांगों ने भी दौड़ लगाई। तस्वीरें...


 
run for unity photos in dehradun
run
विधानसभा से राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर विनोद चमोली समेत कई गणमान्य लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसके अलावा नगर निगम, किसान भवन, पवेलियन मैदान समेत कई स्थानों से भी दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्थानों से प्रतिभागी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां राज्यपाल ने उन्हें संबोधित किया।

 
run for unity photos in dehradun
run for unity
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल डा. पाल ने देश की रक्षा और एकता का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोग अगर संकल्प लें तो कोई देश की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं कर सकता। उन्होंने सभी प्रतिभागियों व मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
run for unity photos in dehradun
run
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारतवर्ष की परिकल्पना साकार हो सकी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में आज पूरा देश दौड़ रहा है।

 
विज्ञापन
run for unity photos in dehradun
run
इस दौरान ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, सेंट थामस स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों ने रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वंदे मातरम, भारत माता की जय, सरदार बल्लभभाई पटेल अमर रहे जैसे नारों के साथ रैली की शुरुआत हुई।  हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से भगत सिंह चैक से दौड़ का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने लोगों को एकता व सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed