{"_id":"5d8c62b08ebc3e93b774f21c","slug":"sapna-choudhary-celebrate-her-birthday-with-family-in-ramnagar-nainital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन मनाने रामनगर की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं सपना चौधरी, खास तरीके से मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन मनाने रामनगर की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं सपना चौधरी, खास तरीके से मनाया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर पहुंचीं डांसर सपना चौधरी ने जमकर धमाल मचाया। जन्मदिन मनाने के बाद वह रामनगर से चली भी गईं। सपना ने फिर से आने का वादा किया। उनके यहां पहुंचने की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई।
2 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
डांसर सपना चौधरी मंगलवार शाम रामनगर पहुंची। वह यहां बकराकोट स्थित ब्राइस केप्स रिजोर्ट में ठहरीं, जहां पर रामनगर के सिंगर एवं कार्यक्रम प्रायोजक अरहान जैश ने उनके जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी की हुई थी।
3 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
अरहान ने बताया कि 25 सितंबर को सपना चौधरी का जन्मदिन था। इसी के तहत रात करीब 12 बजे रिजोर्ट में उनका जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सपना चौधरी ने भी ‘पल-पल, तेरी याद सतावे से’ सहित कई गाने गाए, जिन्हें सुनकर रिजोर्ट में आए पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ ही खास गुड़िया वाला केक काटकर जश्न मनाया। रात में जन्मदिन मनाने के बाद सपना चौधरी बुधवार सुबह दिल्ली के लिए निकल गईं। अरहान जैश के अनुसार सपना चौधरी ने रामनगर दोबारा आने का वादा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस निजी कार्यक्रम में भी खूब लटके-झटके दिखाए और सबका दिल भी जीता। आयोजन में सपना के पारिवारिक सदस्य व कुछ करीबी लोग शामिल हुए। सपना के जन्मदिन के आयोजन से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस के बाद लोकसभा चुनाव में भी खासी सुर्खियों में छाई रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।