{"_id":"5d3995818ebc3e6cb47b3469","slug":"sawan-shivratri-2019-shubh-muhurat-and-timing-for-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन शिवरात्रि 2019: इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का अभिषेक, ऐसे पूजा करने से मिलेगा सौभाग्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सावन शिवरात्रि 2019: इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का अभिषेक, ऐसे पूजा करने से मिलेगा सौभाग्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सावन की शिवरात्रि इस बार 30 जुलाई को मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सौभाग्य मिलता है। वहीं अगर शुभ मुहूर्त में पूजन और अभिषेक किया जाएगा तो भोले की अपार कृपा बरसती है।
Trending Videos
2 of 5
शिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, एक साल में 12 शिवरात्रि आती हैं। लेकिन इन सभी में दो शिवरात्रि सबसे खास होती है। जिसमें से महाशिवरात्रि और सावन की शिवरात्रि मनुष्य के सभी पाप को धो देती है। 30 जुलाई को सावन शिवरात्रि पर सुबह 9:10 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक शुभ महूर्त रहेगा। इस बीच पूजन करना शुभ फलदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
सावन की शिवरात्रि का बड़ा ही महत्व है क्योंकि इसमें व्रत रखने वालों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से कुवारें लोगों को मनचाहा वर या वधु मिलता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख शांति बनाए रखने के लिए भी व्रत लाभकारी है।
4 of 5
daksh mandir
- फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर सुबह जल्द उठकर स्नान कर मंदिर जाएं। पूजा की थाली में घी का दिया, जल में बेलपत्र, धतूरा, कच्चे चावल, घी और शहद, दही और कच्चा दूध मिलाएं। इसी जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
विज्ञापन
5 of 5
daksh mandir
ध्यान रहे शिवरात्रि के दिन काले वस्त्र धारण न करें और न ही खट्टी चीजों का सेवन करें। पूरा दिन व्रत कर शाम को भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने के साथ आरती गाए और दीप जलाने के बाद व्रत को खोलें। इस दिन घर में मांस मदीरा न लाएं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।