आज रिलीज हो रही शाहिद और श्रद्धा कपूर की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के बारे में आप यकीनन ये एक बात नहीं जानते होंगे। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही बात जिससे अभी तक आप अंजान हैं। फिल्म के उत्तराखंड कनेक्शन से सभी वाकिफ हैं। लेकिन, कम ही लोग जानते होंगे कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के पिता का किरदार निभा रहे मशहूर चरित्र अभिनेता सुधीर पांडे अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
शाहिद और श्रद्धा कपूर की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के बारे में ये एक बात नहीं जानते होंगे आप...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में उत्तराखंड के एक और मशहूर अभिनेता बृजेंद्र काला भी फिल्म में ट्रांसपोर्टर के किरदार में नजर आएंगे। रिलीज होने से पहले ही फिल्म काफी चर्चा बटोर चुकी है। फिल्म की 75 प्रतिशत से अधिक शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी आसपास में हुई है। बिजली कंपनियों की मनमानी की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अभिनेत्री तो दिव्येंदु शर्मा और यमी गौतम सहायक अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।
यह वकील नियमित वकालत तो नहीं करता हां डराने धमकाने के लिए जरूर रौब झाड़ता है। लेकिन अपने दोस्त के साथ हुए एक हादसे से पूरी कहानी यूटर्न ले लेती है। पांडे बताते हैं कि मेरा जन्म यूं तो काशीपुर में हुआ है लेकिन अल्मोड़ा हमेशा यादों में रहा है। सुधीर के पिता देवकी नंदन पांडे आकाशवाणी के मशहूर उद्घोषक थे। सुधीर ने बताया कि चाची हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में रहती हैं जब कभी समय मिलता है वहां चला जाता हूं।
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की चुनौतियों के सवाल पर वह कहते हैं कि सरकार के स्तर से कनेक्टिविटी में सुधार और लोकल लेवल पर फिल्म मेकिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाए तो इसमें तेजी आनी तय है। वहीं पौड़ी के मूल निवासी और हल्द्वानी के दामाद मशहूर चरित्र अभिनेता ब्रिजेंद्र काला ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में ट्रांसपोर्टर जुयाल जी के किरदार में नजर आएंगे। वह शाहिद कपूर को देहरादून से टैक्सी की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं।