{"_id":"5d9d93d48ebc3e93bb4c6f63","slug":"sick-former-uttarakhand-chief-minister-harish-rawat-sit-on-dharna-at-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः कल अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हरीश रावत और आज उपवास-धरने पर बैठे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः कल अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हरीश रावत और आज उपवास-धरने पर बैठे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
harish rawat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक दिन बाद आज धरने पर बैठ गए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत को सोमवार की सुबह अचानक चक्कर आ गया था। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां सभी टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल आई और मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पंचायतों के अधिकार और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ मतदान को लेकर उत्तराखंड जन अधिकार मंच ने बुधवार को डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कांपलेक्स परिसर में उपवास रखकर धरना दिया।
2 of 5
harish rawat
- फोटो : अमर उजाला
मंच के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी वहां पहुंचकर धरना दिया।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायत राज एक्ट बनाकर कोशिश की थी कि राज्य में पंचायतें मजबूत हों। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने उस एक्ट में कई अव्यवहारिक संशोधन कर पंचायतों को कमजोर करने का काम किया है।
3 of 5
harish rawat
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर चोर दरवाजे से पंचायतों पर काबिज होने का प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह आंदोलन विकास की बुनियादी इकाई की रक्षा का आंदोलन है। भाजपा सरकार ने कानून में कई गलत प्रावधान कर ग्रामीण सरकार को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज दो से अधिक बच्चों का कानून पंचायतों के लिए बना है कल यही कानून सभी नागरिकों पर लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अस्पताल में भर्ती हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पंचायत जनाधिकार मंच के संस्थापक संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसमें एक संस्था में दो पद्धति से चुनाव कराए जा रहे हैं। सरकार को उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए राज्य में तीनों पंचायतों में एक ही कानून से और एक पद्धति से चुनाव कराने चाहिए थे। सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई और वहां भी मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
harish rawat
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पहले आरक्षण में गड़बड़ियां, अधिसूचना के बाद आरक्षण में बदलाव, पहले चरण के मतदान में कई जगह से मतपत्रों के फटे होने की सूचना और सत्ता पक्ष द्वारा जबरदस्ती अपने पक्ष में मतदान करवाने के साथ ही अब मतपेटियों में गड़बड़ी की आशंका है। बिष्ट ने कहा कि सभी मतदाता दलगत भावना से ऊपर उठकर मतदान करके अपने क्षेत्र में योग्य प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।