फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार धाम की पहाड़ियों पर हिमपात से सुहावना हुआ मौसम, हेमकुंड में जमी चार इंच तक बर्फ, तस्वीरें...

Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल(उत्तराखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल(उत्तराखंड) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Snowfall Awesome photos in Hemkund Sahib and badrinath in October
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की पहाड़ियों में शुक्रवार को मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है, जबकि हेमकुंड साहिब में चार इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। बारिश-बर्फबारी से चारों धामों और हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।   

Snowfall Awesome photos in Hemkund Sahib and badrinath in October
- फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश देर शाम तक भी जारी रही। बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत पर भी अच्छी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ने से तीर्थयात्री दोपहर बाद अपने कमरों पर ही दुबके रहे। 

Snowfall Awesome photos in Hemkund Sahib and badrinath in October
- फोटो : अमर उजाला

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में लगभग चार इंच ताजी बर्फ जम गई है। जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरकाशी में भी पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall Awesome photos in Hemkund Sahib and badrinath in October
- फोटो : अमर उजाला

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में जबर्दस्त गिरावट आ गई है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम क्षेत्र में पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Snowfall Awesome photos in Hemkund Sahib and badrinath in October
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। यहां धूप-छांव के खेल के बीच ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। केदारपुरी में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। धाम में कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चोराबाड़ी, वासुकीताल, दुग्ध गंगा के ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed