फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चारों धामों में बर्फबारी; कई वर्षों के बाद अक्तूबर में दिखा ऐसा खूबसूरत नजारा, चोटियां बर्फ से लकदक

Tue, 07 Oct 2025 02:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Oct 2025 02:23 PM IST
सार

उत्तराखंड में चारों धामों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। कई वर्षों बाद अक्तूबर में ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। चोटियां भी बर्फ से लकदक हैं।

विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath Badrinath  Hemkund Sahib and Gangotri Dham weather changed cold intensified Watch Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित नीती और माणा घाटी में आज सुबह से बर्फबारी जारी है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। चमोली में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। वहीं गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है।



दो दिनों से चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नर-नारायण पर्वत, उर्वशी पर्वत के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कई वर्षों बाद लोगों को अक्तूबर में ऐसी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

निजमुला घाटी के ईराणी गांव के समीप की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। ईराणी गांव से आ रही फोटो और वीडियो रोमांचित करने वाली हैं। गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ क्षेत्र में लगातार बारिश होे रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Snowfall in Kedarnath Badrinath  Hemkund Sahib and Gangotri Dham weather changed cold intensified Watch Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के दो प्रमुख धाम बदरीनाथ और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। उधर मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंड का भी अहसास कराया।


Snowfall in Kedarnath Badrinath  Hemkund Sahib and Gangotri Dham weather changed cold intensified Watch Photos
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दोपहर बाद हुई तेज दौर की बारिश से न सिर्फ मौसम सुहाना हुआ, बल्कि ठंड के चलते लोगों को हल्के कर्म कपड़े भी बाहर निकल गए। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath Badrinath  Hemkund Sahib and Gangotri Dham weather changed cold intensified Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अकेले दून में 9.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि बीते दिनों यह तापमाना सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath Badrinath  Hemkund Sahib and Gangotri Dham weather changed cold intensified Watch Photos
हेमकुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आज भी प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed