{"_id":"58668dff4f1c1b741aeee28a","slug":"snowfall-in-uttarakhand-at-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: स्नोफाल के संग कहेगा उत्तराखंड, 'हैप्पी न्यू ईयर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: स्नोफाल के संग कहेगा उत्तराखंड, 'हैप्पी न्यू ईयर'
Fri, 30 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ होगा। पांच पहाड़ी जिलों में नववर्ष के पहले दिन हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार रात से मौसम करवट लेगा और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात एवं अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। जबकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
2 of 5
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल बड़ी संख्या में लोग नववर्ष का जश्न मनाने पहुंचते हैं। इस दौरान हिमपात से नववर्ष का जश्न दोगुना हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल भी पर्यटकों की बर्फबारी की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रदेश में शनिवार से बादल छाए रहने, बारिश और हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है, जो एक जनवरी तक जारी रह सकती है।
3 of 5
auli
- फोटो : AmarUjala
विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fog in mussoorie
- फोटो : अमरउजाला
राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और बादल छाए रहने से नववर्ष से पहले मौसम में ठंडक बढ़ने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 5
108
नव वर्ष के दौरान पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त आपातकालीन 108 एंबुलेंस तैनात की जाएगी। 108 सेवा के प्रदेश प्रभारी मनीष टिंकू ने बताया कि सभी फील्ड स्टाफ और कॉल सेंटर कर्मचारियों को भी अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।