फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online शॉपिंग से मंगाया था कैमरा, लेकिन इसके बदले पार्सल में जो आया देखकर उड़ गए होश

Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Stone found instead camera online shopping parcel
online shopping

एक छात्र ने ऑनलाइन शॉपिंग से कैमरा मंगाया था। लेकिन उसके बदले पार्सल में जो आया उसे देखकर सबके होश उड़ गए।


 

Stone found instead camera online shopping parcel
Online shopping

ऋषिकेश के मुनिकीरेती निवासी एक छात्र से ऑनलाइन कैमरा मंगवाने के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। छात्र ने ऑनलाइन कंपनी से 40 हजार रुपये कीमत का कैमरा ऑर्डर किया था, जिसका भुगतान उसने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कंपनी को कर दिया, लेकिन कंपनी का डिलीवरी पैकेट घर पहुंचने पर जब छात्र ने उसे खोलकर देखा, तो होश उड़ गए। पैकेट में कैमरे की जगह पत्थर निकला।

Stone found instead camera online shopping parcel
online shopping

पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।  मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक कैलासगेट निवासी बीए के छात्र शुभम झा पुत्र लालन झा ने तहरीर में बताया कि उसने बीती 17 मई को एक कंपनी के माध्यम से 40 हजार रुपये का कैमरा ऑनलाइन बुक करवाया था। कैमरे के लिए उन्होंने 37 हजार 450 रुपये की रकम ऑनलाइन कंपनी को भुगतान कर दी। बताया कि 20 मई को उनके घर कंपनी का कर्मचारी डिलीवरी पैकेट लेकर पहुंचा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone found instead camera online shopping parcel
online shopping

आरोप है कि रिसीविंग के बाद जब पैकेट खोला, तो उसमें कैमरे की जगह एक पत्थर निकला। बताया कि कंपनी को इसकी ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन तीन दिन बाद भी कंपनी की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया। पीड़ित ने थाना मुनिकीरेती पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

विज्ञापन
Stone found instead camera online shopping parcel
online shopping

साथ ही कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले को आईटी सेल भेजा गया है। बताया कि तहकीकात के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed