उत्तराखंड के नामी कॉलेज की छात्रा की अचानक उल्टियां होने से मौत हो गई। छात्रा का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। देखिए...
उत्तराखंड: कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत, बाथरूम में मिला खून से लथपथ शव, दर्दनाक तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल स्थित बिड़ला कॉलेज की कम्प्यूटर सांइस बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा कविता साही (22) पुत्री स्व एचएच साही निवासी सैनिक कलोनी आरटीओ कुसमखेड़ा की उल्टी होने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर नैनीताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कॉलेज प्रंबधक ने पुलिस को बताया कि नाश्ता करने के 15 मिनट बाद छात्रा को उल्टी होने के बाद खून की उल्टी होने लगी। जिसके बाद छात्रा वहीं बेहोश हो गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह मेधावी के साथ काफी मिलनसार थी।
मृत कविता साही के पिता सुबेदार एचएस साही की सेना में अनड्यूटी 11 साल पहले मौत हो गई थी। कविता साही के मामा चरन सिंह ने बताया घर में सबसे बड़ी थी। कविता का छोटा भाई देहरादून से सीडीएस निकलने के बाद कोंचिग कर रहा है। सूचना मिलते ही वह भी कॉलेज के लिए रवाना हो गया है
बताया कि, कविता की छोटी बहन ने एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। मृत कविता के मामा चरन सिंह ने किसी भी अनहोनी घटना होने से मना किया है। वहीं कुछ लोग गर्मी के कारण उसे डिहाइड्रेशन होना इसका कारण मान रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।