फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की झुलसाने वाली गर्मी की चेतावनी

Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Hot summer temperature broke record today in uttarakhand
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala

लगातार बढ़ रही गर्मी आज इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून का पारा 41 डिग्री के पार होने का अनुमान जताया है। अभी तक इस वर्ष सबसे अधिक तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, विभाग ने आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Hot summer temperature broke record today in uttarakhand
hot weather

वहीं मौसम विभाग ने देवभूमि समेत पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की है। खासकर हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 27 मई तक गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि, कानपुर केरल, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, पुद्दुचेरी, कर्नाटक, लक्षद्वीप, हरियाणा व दिल्ली के कुछ इलाकों में 29 व 30 मई को आंधी, बारिश हो सकती है।

Hot summer temperature broke record today in uttarakhand
गर्मी का मौसम

इस वर्ष राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान पारा रोजाना नई ऊंचाइयां चढ़ रहा है। इसी सप्ताह मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 40.7 डिग्री पहुंच गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hot summer temperature broke record today in uttarakhand
भीषण गर्मी में पढ़ाई करने जातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद से लगातार यह 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हालांकि इसमें मामूली कमी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी झेलनी पड़ी।
 

विज्ञापन
Hot summer temperature broke record today in uttarakhand
summer


वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को रिकॉर्ड गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा पहाड़ और मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed