नोटबंदी के परेशान देश की जनता के लिए ये छात्र आशा की किरण बनकर आया है। इस छात्र ने अपनी प्रतिभा से अनूठे एटीएम का आविष्कार किया है। जौनसार-बावर के छात्र ने बारह दिन की मेहनत के बाद 32 इंच ऊंचा व 20 इंच चौड़ा एटीएम मॉडल तैयार किया है।
ATM की लाइन से छुटकारा दिलाने को इस छात्र ने बनाया अनूठा एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉर्च की बैटरी व प्लाइवुड लकड़ी से निर्मित इस एटीएम मॉडल का बटन दबाने पर उससे बैंक एटीएम की तरह एक खांचे से नोट बाहर निकलते हैं। देहरादून जिले के अटाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिभा के धनी 12वीं के छात्र कल्याण सिंह चौहान अब सौर ऊर्जा से संचालित मोटर वाहन का मॉडल तैयार करना चाहते हैं।
त्यूणी तहसील के अंतर्गत कांडोई-भरम खत के नौरा गांव निवासी कल्याण सिंह का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता फतेह सिंह व मां सुशीला देवी गांव में ही खेती-किसानी कर परिवार की पालन पोषण करते हैं।
गरीबी के चलते कल्याण को विज्ञान की पढ़ाई छोड़ कला संकाय में एडमिशन लेना पड़ा। छोटी बहन कविता, भाई प्रदीप 10वीं व नवीं कक्षा में पढ़ते हैं। कल्याण भले ही विज्ञान विषय नहीं पढ़ पाया, लेकिन विज्ञान के प्रति लगाव ने उसे इस एटीएम का आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
कल्याण ने बताया कि नोटबंदी के कारण बैंकों के बाहर जुटी लोगों की भीड़ देखकर एटीएम मॉडल बनाने का ख्याल आया। उसने फर्नीचर की दुकान के बाहर फेंके प्लाइवुड लकड़ी के कुछ टुकड़े एकत्र कर एटीएम मशीन तैयार की। इसके अंदर नोट रखने को टिन की चादर से छोटे आकार का खांचा बनाया गया है।