पद्मावती फिल्म के विरोध के बीच फिल्म में इस्तेमाल होने वाले पैसे को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जो आपके भी होश उड़ा देगी। पढ़िए पूरा मामला...
पद्मावती में इस्तेमाल हुए पैसे को लेकर सामने आई एक ऐसी हकीकत, जो उड़ा देगी आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने हालांकि खुलकर इस फिल्म का विरोध किया है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। उनका कहना है कि फिल्म पद्मावती में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है, जिससे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।
इससे पूर्व भी मुगल शासकों पर बनीं फिल्मों में ऐसा किया जा चुका है। इसका विरोध किया जाना जायज है। सुब्रह्मण्यम स्वामी शनिवार से स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू समागम’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर शाम तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकबर, जोधाबाई और बाजीराव पर अभी तक जो फिल्में बनी हैं।
उनमें देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। इससे हिंदुओं के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गुजरात चुनाव पर स्वामी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी आगे बढ़ रही है। गुजरात में हिंदू समाज की वजह से भाजपा जरूर जीत दर्ज करेगी।