फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pithoragarh Army Recruitment: नहीं मिला ठिकाना, खेतों में बिताई रात, 10 हजार से अधिक युवा पहुंचे...तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2024 02:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:43 PM IST
सार

होटल, स्कूल, रैन बसेरे सब पैक होने से सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दस हजार से अधिक युवा विभिन्न राज्यों से पिथौरागढ़ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Territorial Army recruitment Pithoragarh Youths spend night in fields more than 10,000 youth reached
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं को इस तरह खेतों में बितानी पड़ी रात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं को रहने के लिए ठिकाना नहीं मिला। होटल, स्कूल, रैन बसेरे पूरी तरह पैक रहे। ऐसे में युवाओं को खेतों में खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में रात बितानी पड़ी। नगर सहित भर्ती स्थल के आसपास मंदिरों में कई युवाओं को रहना पड़ा।

पिथौरागढ़ में सेना के देवकटिया मैदान जाजरदेवल में 12 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती चल रही है। भर्ती में शामिल होकर अपने सपने को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सोमवार को 10,000 से अधिक युवा पिथौरागढ़ पहुंचे।

देर रात तक मैदानी क्षेत्रों से युवाओं की आवाजाही जारी रही। भीड़ अधिक होने से युवाओं को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। होटल और रैनबसेरे पैक हो गए। युवाओं को ठहराने के लिए कुछ स्कूलों का अधिग्रहण किया गया लेकिन ये भी नाकाफी साबित हुए। भीड़ अधिक होने से युवाओं को मैदान के नजदीक खेतों में रात बितानी पड़ी।

Territorial Army recruitment Pithoragarh Youths spend night in fields more than 10,000 youth reached
खेतों में बिताई युवाओं ने रात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

युवाओं की सुनाई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी ने भर्ती स्थल पहुंचकर युवाओं की परेशानी को जाना तो उन्होंने आपबीती सुनाई। मध्य प्रदेश के सुनील ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ भर्ती में शामिल होने पहुंचा है। होटलों और रैन बसेरों में भीड़ अधिक होने से ठहरने के लिए जगह नहीं मिली तो उन्हें कड़ाके की ठंड के बीच किसी तरह खेत में रात बितानी पड़ी। भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का सीमांत जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को युवाओं को राहत देने के लिए मशक्कत करनी होगी। 

Territorial Army recruitment Pithoragarh Youths spend night in fields more than 10,000 youth reached
पिथौरागढ़ भर्ती में पहुंचे युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस-प्रशासन की दिक्कत भी बढ़ी
अभ्यर्थियों की भीड़ को देखकर पुलिस-प्रशासन की दिक्कत भी बढ़ गई है। प्रशासन ने नगर के स्कूलों में 21 से 23 नवंबर तक तीन दिन का अवकाश करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों ठहराने के लिए इनमें व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को डीएम विनोद गोस्वामी ने कैंप कार्यालय में सेना, पुलिस, परिवहन, पूर्ति, जल संस्थान, नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, केमू और रोडवेज प्रबंधन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि युवाओं को ठहराने के लिए स्कूलों का अधिग्रहण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Territorial Army recruitment Pithoragarh Youths spend night in fields more than 10,000 youth reached
सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूलों में 21, 22 और 23 नवंबर को रहेगा अवकाश
ऐसे में नगर के स्कूलों में 21, 22 और 23 नवंबर को अवकाश रहेगा। उन्होंने जल संस्थान को भर्ती स्थल पर युवाओं के लिए पानी की व्यवस्था करने, सीएमओ को दवा और आवश्यक उपकरणों के साथ एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने, नगर निगम, जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही भर्ती स्थल पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने युवाओं के रात्रि विश्राम के लिए अधिग्रहीत स्कूलों में भी शौचालयों और सफाई की व्यवस्था करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Territorial Army recruitment Pithoragarh Youths spend night in fields more than 10,000 youth reached
वाहनों के लिए मारामारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होटलों और ढाबों पर नजर रखने के निर्देश दिए
डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि नगर सहित भर्ती स्थल के आसपास होटलों में युवाओं को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध हो, इसकी जिम्मेदारी पूर्ति विभाग की होगी। भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। कहा कि यदि होटलों, ढाबों में भोजन की गुणवत्ता खराब मिली और युवाओं से इसका मूल्य अधिक लिया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को होटलों और ढाबों पर नजर रखने के निर्देश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed