उत्तराखंड में पुरोला के मोरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ये प्रत्याशी देवी-देवताओं की पहली पसंद है। यह खबर चौंकाने वाली है, लेकिन एक दम सच है। पढ़ें पूरी खबर...
भगवान की पसंद है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का ये प्रत्याशी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी की जनता ने महापंचायत के बाद पुरोला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जखोल न्याय पंचायत के रेक्चा गांव निवासी दुर्गेश लाल को प्रत्याशी चुना है। क्षेत्र के चार न्याय पंचायतों के देवी-देवताओं के पश्वाओं, कोर कमेटी के सदस्यों और आयोजक मंडल की मौजूदगी में निर्णय लिया गया। पूर्व में हुए महापंचायत में 13 लोगों ने दावेदारी की थी। रविवार को तीन लोगों ने दावेदारी पेश की।
करीब एक माह से क्षेत्र के चार न्याय पंचायतों में आयोजित कोर कमेटियों की बैठक में अलग-अलग कोर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय देवी देवताओं के पश्वाओं सहित लोगों की रायशुमारी के बाद प्रत्याशी का नाम तय कर दिया गया। महासु देवता के बजीर जयपाल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित एकता महापंचायत में न्याय पंचायतवार हुई कोर कमेटी की बैठकों की समीक्षा की गई।
कोर कमेटी के 20 सदस्यों को बैठक में फैसला देने हेतु चुन लिया गया, जिसके बाद प्रत्याशी के नाम पर कोर कमेटी के सदस्यों ने मुहर लगाई। पूर्व में हुई बैठकों में ग्रामीणों ने क्षेत्र की लगातार हो रही उपेक्षा पर विकास को मुख्य फोकस करते हुए तय किया कि बुनियादी मुद्दों को हल करने में सक्षम व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।
कोर कमेटी में न्याय पंचायत जखोल से कृपाल सिंह, गुलाब सिंह, भजन सिंह, वरदान सिंह, जयवीर सिंह, दोणी से हरबंश, जगमोहन, सुभाष, सूरत सिंह, आनंद, आराकोट से उपेंद्र चौहान, राजेंद्र, विनोद रावत, जोगेंद्र नौटियाल, राजेंद्र रावत, नानई से जयराम चौहान, मूर्ति सिंह रावत, सियाराम, जयवीर रावत शामिल थे। आयोजक मंडल में जाजमोहन सिंह, चंद्रमणी, राजेंद्र सिंह रावत, भगवान सिंह रांगड़, राजेंद्र पंवार रहे। 27 हजार मतदाता वाला मोरी ब्लाक का यह निर्णय आने वाले चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
इन देवी-देवताओं के पश्वा रहे महापंचायत में मौजूद: पवासी महाराज, कॉल देवता, सिरकुड़िया महाराज, सोमेश्वर महाराज, न्याय के देवता पोखू महाराज, कर्ण महाराज।