गुफाओं की घाटी के नाम से प्रसिद्ध गंगोलीहाट में हाल ही में तीन नई गुफाएं मिली हैं। प्रशासन ने अभी तक इनके संरक्षण के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई है, लेकिन ग्रामीणों ने पर्यटन के मद्देनजर इन गुफाओं को गुमकोटेश्वर मुनखोला, सिंणकुटेश्वर और मेलचुरेश्वर का नाम तक दे डाला है।
{"_id":"5931350f4f1c1b1e10bdb88c","slug":"three-cave-found-in-valley-of-caves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुफाओं की घाटी में मिली तीन भव्य गुफाएं, देखकर चौंक गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफाओं की घाटी में मिली तीन भव्य गुफाएं, देखकर चौंक गए लोग
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
cave
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाताल भ्ाुवनेश्वर गुफा
पूर्व में मिली गुफाओं में पाताल भुवनेश्वर सबसे अधिक बड़ी गुफा है। यह गुफा जमीन से पाताल लोक में 81 सीढ़ी नीचे जाने के बाद विशाल मैदान के रूप में दिखती है। इसके भीतर कई तरह के देवी-देवताओं की मूर्तियां विद्यमान हैं।
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
मणकेश्वर, शैलेश्वर, भोलेश्वर, चमडुंगरा, कर्तेश्वर, कोटेश्वर, दाणेश्वर की गुफाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। दाणेश्वर की गुफा आठ मंजिली है। हाल में तीन गुफाएं मिली हैं, जिन्हें लोगों ने मेलचुरेश्वर तबला महादेव, सिंण कुटेश्वर, गुमकोटेश्वर नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
उनका कहना है कि गुमकोटेश्वर मुनखोला 12 मई, सिंणकुटेश्वर अप्रैल और मेलचुरेश्वर 17 मई को मिली हैं। गुफा की खोज करने वाले युवक शंकर सिंह बोरा ने बताया कि गुमकोटेश्वर की गुफा में जाने वाला वापस नहीं आ पाता है, जिस कारण इसे गुमकोटेश्वर नाम दिया गया है।
विज्ञापन
सुरंग का एक दृश्य
- फोटो : amar ujala
उनका कहना है कि तबला महादेव मेलचुरेश्वर गुफा के भीतर प्रवेश करने पर इसकी दीवारों को बजाने से तबले के तरह की आवाज आती है। इसी वजह से इसे तबला महादेव गुफा नाम दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मिलकर इन गुफाओं से पर्यटकों को रूबरू कराने की मांग की है।