फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर किसी को रुलाकर दुनिया से चला गया 'नवाब', अंतिम संस्कार की भावुक कर देने वाली तस्वीरें...

Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Tiger nawab funeral emotional photos in corbett national park
tiger nawab

हर दिल चहेता एक साल का नवाब इस दुनिया को छोड़कर चला गया। अंतिम संस्कार हुआ तो हर किसी की आंखें भर आईं। तस्वीरें देखिए...


 

Tiger nawab funeral emotional photos in corbett national park
tiger nawab

कार्बेट पार्क में विगत दिनों दो टाइगरों के आपसी संघर्ष में घायल शावक की मौत हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद उसका गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसका अंतिम संस्कार तराई क्षेत्र वन प्रभाग के वर्कशॉप में किया गया। नवाब के जाने से पर्यटकों में शोक की लहर छाई हुई है। कई पर्यटकों ने कॉर्बेट घूमने का प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिया है।

Tiger nawab funeral emotional photos in corbett national park
tiger nawab

दिल्ली के एक पर्यटक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी भावनाएं सांझा की। उनका कहना है कि वे इस शावक को प्यार से नवाब बुलाते थे। वे यहां नवाब से मिलने आने वाले थे। लेकिन उसकी मौत की खबर सुनने के बाद पूरे परिवार में शोक है। इसके बाद अब कई फोटोग्राफर ने अपने आने का प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger nawab funeral emotional photos in corbett national park
tiger nawab

बता दें कि, कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज में इलाके को लेकर दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया। घटना दो दिन पहले की है। संघर्ष में एक बाघ घायल हो गया था। कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए रानीबाग सेंटर भेज दिया था।

विज्ञापन
Tiger nawab funeral emotional photos in corbett national park
tiger nawab

कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना था कि सोमवार रात दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया। इसमें एक बाघ बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाघ की उम्र एक साल है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed