फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाम ने ली मरीज की जान: ऑटो चालक ने बीमार को सड़क किनारे उतारा, पिता को तड़पता देख बचाने के लिए भटकता रहा बेटा

Fri, 10 Jun 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
traffic jam took the life of patient, auto driver dropped the sick on the roadside, See Photos
ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस और अन्य वाहन - फोटो : अमर उजाला
श्यामपुर फाटक के जाम ने मरीज की जान ले ली। गंगा दशहरा पर ऋषिकेश में वाहनों की भीड़ उमड़ने के कारण फाटक पर जाम लगा था। वाहनों की लंबी कतार देख ऑटो चालक ने अस्पताल जा रहे बीमार राजमिस्त्री को खैरी खुर्द के पास नीचे उतार दिया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 


घटना बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर खैरी खुर्द के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रायवाला के वैदिक नगर निवासी कमल सिंह शाही की तबीयत खराब होने पर उनके छोटे बेटे देव सिंह शाही उन्हें श्यामपुर बाईपास पर डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे।

देव ने बताया कि पिता ने घर पर ही ब्लडप्रेशर की दवा ले ली थी। वह कुछ ठीक लग रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल दिखाने ले जा रहे थे। रायवाला से दोनों एक ऑटो में बैठ गए। नेपाली फार्म पार करके वे खैरी खुर्द पहुंचे तो श्यामपुर फाटक पर भीषण जाम लगा था।
traffic jam took the life of patient, auto driver dropped the sick on the roadside, See Photos
जाम - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ऑटो वाले ने आगे जाने सेे मना कर दिया। उसने देव और उनके पिता को ऑटो से उतार दिया।

 
traffic jam took the life of patient, auto driver dropped the sick on the roadside, See Photos
जाम - फोटो : अमर उजाला

बीमार पिता को देव ने पेड़ के नीचे छांव में बैठा दिया। कुछ देर में उनके पिता के हाथ-पांव कांपने लगे और वे तड़पने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
traffic jam took the life of patient, auto driver dropped the sick on the roadside, See Photos
जाम - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने हाथ-पांव की मालिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें...इमोशनल ठगी: साहब! पिता की मौत हो गई, अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं, मदद कर दीजिए, आंसुओं के सैलाब से बनाते हैं शिकार

 

विज्ञापन
traffic jam took the life of patient, auto driver dropped the sick on the roadside, See Photos
जाम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें सरकारी अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दर्शन काला का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed