फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में तबाही मचाने वाली चौराबाड़ी से भी बड़ी है ऋषि गंगा में बनी झील, जमा है करीब 4.80 करोड़ लीटर पानी

Sun, 21 Feb 2021 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Approx 4.80 crore liters of water in Rishi Ganga lake, bigger than Chaurabadi in Kedarnath
झील के पास पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा के मुहाने पर बनी झील में करीब 4.80 करोड़ लीटर पानी होने का अनुमान है। शनिवार को नौसेना की टीम की ओर से झील की गहराई का सफलतापूर्वक आकलन कर लेने के बाद यह अनुमान लगाना संभव हुआ है।सात फरवरी को चमोली जिले की नीति घाटी में आई जल प्रलय के बाद ऋषि गंगा के मुहाने पर झील बन गई थी। 

Uttarakhand Chamoli News: Approx 4.80 crore liters of water in Rishi Ganga lake, bigger than Chaurabadi in Kedarnath
ऋषि गंगा में बनी झील - फोटो : आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड

आपदा के कुछ दिन बाद ही इस झील की बात सामने आई थी और शासन ने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, आपदा प्रबंधन और सेना के अधिकारियों को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा था। यह जांच दल शनिवार को झील तक पहुंचा तो सामने आया कि 750 मीटर लंबी और आगे बढ़कर संकरी हो रही इस 50 मीटर झील की गहराई आठ मीटर है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया की नौसेना की टीम ने इस झील की गहराई का पता लगाया है।

Uttarakhand Chamoli News: Approx 4.80 crore liters of water in Rishi Ganga lake, bigger than Chaurabadi in Kedarnath
ऋषिगंगा में झील - फोटो : अमर उजाला

इस आकलन के हिसाब से झील में करीब 48 हजार घन मीटर पानी है। झील की गहराई की जानकारी मिलने के बाद अब शासन के लिए खतरे का आकलन करना भी आसान हो गया है। झील की लंबाई, चौड़ाई और गहराई के हिसाब से करीब 4.80 करोड़ लीटर पानी होने का अनुमान है। यह झील अगर इतने ही पानी की वजह से टूटती है तो निचले हिस्से में खासी तबाई की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Approx 4.80 crore liters of water in Rishi Ganga lake, bigger than Chaurabadi in Kedarnath
ऋषिगंगा में झील - फोटो : अमर उजाला

झील की प्रकृति को देखते हुए इसे फिलहाल खतरे का सबब नहीं माना जा रहा है, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव को देखते हुए किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। राहत यह भी है कि झील से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जल निकासी को बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। शासन के मुताबिक यह देखा जा रहा है कि सुरक्षित तरीके से झील को किस तरह से खाली किया जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Approx 4.80 crore liters of water in Rishi Ganga lake, bigger than Chaurabadi in Kedarnath
केदारनाथ आपदा - फोटो : फाइल फोटो

ऋषिगंगा के मुहाने पर झील ने बरबस केदारनाथ में चौराबाड़ी में बनी झील की भी याद दिलाई है। केदारनाथ के ऊपरी हिस्से में 250 लंबी, 150 मीटर चौड़ी और करीब 20 मीटर गहरी झील के टूटने ने केदारनाथ की 2013 की आपदा की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया था। माना गया था टूटने पर इस झील से करीब 17 हजार लीटर पानी प्रति सेकेंड के हिसाब से निकला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed