जेसीबी से मिट्टी हटवाने के बाद गैस कटर से पाइप काटकर 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्यूबवेल के 90 फीट गहरे बोरवेल से लापता युवक का शव बाहर निकाल लिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। साथ ही युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। शक के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी सोनू चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया। शुक्रवार को उसकी बाइक कलियर क्षेत्र स्थित रहमपुर गांव के बाहर बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल के पास मिली थी। सूचना पाकर पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने परिजनों से बाइक की पहचान कराई थी। इस बीच बोरवेल के अंदर से दुर्गंध आई थी। आशंका जताई जा रही थी कि बोरवेल में युवक का शव पड़ा हो सकता है। सूचना पर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस भी मौके पर पहुंचे थे और जानकारी ली थी। उन्होंने बोरवेल से जल्द शव निकालने के निर्देश दिए। शाम 4.30 बजे सिविल लाइंस कोतवाली और कलियर थाना पुलिस समेत फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया था।
रुड़कीः 90 फीट गहरे बोरवेल से मिला चार दिन से लापता युवक का शव, लगे 16 घंटे, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/पिरान कलियर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:34 PM IST
सार
- मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया
- रहमतपुर के पास मिली थी चार दिन पूर्व लापता हुए युवक की बाइक, परिजनों में मचा कोहराम
- शुक्रवार को बोरवेल से दुर्गंध आने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू किया था रेस्क्यू अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन