{"_id":"633c6352af94410fd80298be","slug":"uttarakhand-pauri-accident-news-wedding-bus-fell-into-ditch-near-bride-house-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pauri Bus Accident: हरिद्वार से लेकर जा रहे थे बरात, दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर ही हुआ हादसा, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Bus Accident: हरिद्वार से लेकर जा रहे थे बरात, दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर ही हुआ हादसा, मच गई चीख पुकार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार/लालढांग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हरिद्वार के लालढांग से पौड़ी जिले के कांडा गांव जा रही बरात की बस के बीरोंखाल सिमड़ी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बरात में गए लोगों के परिवार अनहोनी की आंशका से खौफजदा हैं।
परिवारजन बरात में गए लोगों से फोन पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हादसे में हताहत हुए लोगों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। गांव में दूल्हे के घर पर लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई परेशान है और बरातियों की सकुशल होने की कामना कर रहा है।
ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल के मुताबिक, लालढांग स्थित शिव मंदिर के निकट रहने वाले संदीप पुत्र स्व नंद राम की बरात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी जिले के कांडा गांव के लिए घर से निकली थी। 45 बराती एक बस में सवार थे, जबकि दूल्हा संदीप कार से गया था।
Trending Videos
2 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम बरात के दुल्हन के घर पहुंचने से 200 मीटर पहले बस के बीरोंखाल के सीमड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। हादसे में हताहत लोगों की सही जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
परिजन फोन कर संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिनके फोन रिसीव हो भी रहे हैं वो दहशत में हैं। घटना की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इससे परिवारजन और ग्रामीण सहमे हुए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन से श्यामपुर की पुलिस भी ग्रामीणों को हादसे में हताहत होने वालों की सही जानकारी नहीं दे पा रही है।
4 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरने के बाद घर में लोग
- फोटो : अमर उजाला
श्यामपुर पुलिस गांव में पहुंची है। बरात में गए लोगों की जानकारी जुटा रही है। कई ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरात की बुधवार को वापसी होनी थी लेकिन बरात दुल्हन के घर पहुंचने से पहले बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बरात की बस के हादसे की खबर सुनकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत भी गांव पहुंची। विधायक ने पौड़ी पुलिस प्रशासन से घटना की जानकारी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। विधायक देर रात तक गांव में रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।