सैन्य सम्मान के साथ हुआ अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के लाल का अंतिम संस्कार, भर आई आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पलावाला सेक्टर में अभ्यास सत्र के दौरान हुए एक धमाके में शहीद दस गढ़वाल राइफल के जवान सुरजीत सिंह (30) का शव आज सुबह पैतृक गांव स्यूंण (चमोली) पहुंचा। जहां पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। पीपलकोटी के स्यूंण गांव के शहीद सुरजीत सिंह राणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट मेनागाड़ में सैन्य सम्मान के साथ हुआ।
बड़े भाई महावीर राणा के बेटे अजय राणा ने शहीद को मुखाग्नि दी। गढ़वाल राइफल के कर्नल अनिल कुमार पुंडीर, चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पूर्व कैविनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ कई जनप्रतिनिधियों ने घाट पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।