फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रपुर हत्याकांड: प्रॉपर्टी को बेटियों में बराबर बांटना चाहते थे पिता, दामाद के लालच ने उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार 

Sun, 30 Aug 2020 12:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Son in Law Done Heinous crime with Family for property  in Rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

संपत्ति के चलते खुद के साथ ही पत्नी और दो बेटियों की जान गंवाने वाले हीरालाल ग्राम पैगानगरी (बरेली) में अपनी 13 बीघा जमीन और मकान को तीनों बेटियों को बराबर का बांटना चाहते थे। इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही दामाद ने उनकी और उनके परिवार की हत्या कर दी। 

Uttarakhand: Son in Law Done Heinous crime with Family for property  in Rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को ट्रांजिट कैंप थाने में मौजूद हीरालाल के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद निवासी पैगानगरी ने बताया कि लीलावती की अपने पिता से नहीं बनती थी। चार साल पहले हीरालाल गांव पैगानगरी में आए थे और अपने दुखों को साझा किया था। दो बेटियों की उम्र बढ़ने पर उनकी शादी की चिंताएं भी उन्हें होने लगी थी। दूसरी तरफ दोनों बेटियों की शादी से पहले ही दामाद के संपत्ति में हिस्सा मांगने से वह परेशान थे। 

Uttarakhand: Son in Law Done Heinous crime with Family for property  in Rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

हीरालाल ने संपत्ति में तीनों बेटियों को बराबर हिस्सा देने की बात कही थी लेकिन बंटवारा सभी की शादी करने के बाद करने की बात कही थी। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि संपत्ति में अकेला अधिकार जमाने के लिए नरेंद्र ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी नरेंद्र ने उन्हें गांव पहुंचकर बताया था कि उसके ससुर और एक साली की मौत हो गई है। इसके अलावा सास और साली गायब हो गए हैं। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि हीरालाल रुद्रपुर में आकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Son in Law Done Heinous crime with Family for property  in Rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर उन्हें घर में दफनाने वाला मुख्य हत्यारोपी घर-जमाई बनकर ससुरालियों के करीब आया था। नरेंद्र ने बताया कि हत्या से पहले उसने पत्नी लीलावती को मामले से अंजान रखने के लिए 18 अप्रैल 2019 को उसे बरेली में फूफा डोरीलाल के घर जाकर छोड़ दिया था। फिर 20 अप्रैल को हत्याएं करने और शवों को ठिकाने लगाने के 10 दिन बाद वह पत्नी को लेने बरेली रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Son in Law Done Heinous crime with Family for property  in Rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

यहां लौटने पर पत्नी लीलावती ने जब घर में ताला लगा होने पर अचरज जताया और परिजनों के बारे में पूछा तो नरेंद्र ने उसे सभी के हल्द्वानी स्थित कालाढूंगी रोड में बस जाने की बात कही थी। काफी दिनों तक कॉल और उनके घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने एक दिन परिजनों से मिलने के लिए जाने की बात कही लेकिन सच्चाई छिपाने के लिए वह लगातार उसे टालता रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed