{"_id":"638d7604d28afd63bf62d9d7","slug":"vipin-murder-case-questions-arising-on-police-role-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vipin Murder Case: कई बार थाने-चौकी आने पर भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, ये बने हर बार ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vipin Murder Case: कई बार थाने-चौकी आने पर भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, ये बने हर बार ढाल
विपिन हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के शुरुआती दिन तक पुलिस की ओर से ढील रही। इसके बाद आरोपी ने न्यायालय से हासिल अंतरिम राहत के आदेश को ढाल बना लिया। कई बार वह थाने-चौकी आया लेकिन पुलिस चाहकर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब सवाल उठता है कि राहत तो विनीत को मिली थी, उसकी पत्नी को नहीं। ऐसे में उसे पहले ही गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
दरअसल, 23 नवंबर की रात को विवाद हुआ था। 25 नवंबर को परिजनों ने तहरीर दी। देर रात मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लिहाजा, इन धाराओं में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकती थी। पुलिस ने मेडिकल का इंतजार किए बगैर उसी रात डॉक्टर के बयानों के आधार पर हत्या की कोशिश की धारा जोड़ दी। अब गिरफ्तारी होनी थी लेकिन विनीत फरार हो गया। उसे इतना वक्त मिला कि न्यायालय से राहत का भी इंतजाम कर लिया।
28 नवंबर को न्यायालय ने विनीत को अंतरिम राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। आदेश के अनुसार यदि विनीत पुलिस के सामने पेश भी हो जाता तो उसे जमानत देनी पड़ती। ऐसे में उसने इस आदेश को ढाल बनाया और बेखौफ घूमता रहा। लेकिन, शुक्रवार रात को विपिन की मौत हो गई। इसके बाद नेताओं ने हंगामा किया और मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था। लिहाजा, लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी सस्पेंड हो गए। पुलिस ने विनीत के बाद अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि विनीत की पत्नी को सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सवाल उठता है कि पुलिस ने हत्या में एकराय होने के आरोप में तो विनीत की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, इससे पहले हत्या के प्रयास के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की कोशिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
जबकि, अब पुलिस का सीधे-सीधे कहना है कि अपराध की शुरुआत उसकी पत्नी ने ही की। उसी ने विपिन की महिला दोस्त के साथ मारपीट की।
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी
- फोटो : amar ujala
लापरवाही के आरोप में लक्खीबाग चौकी प्रभारी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। हत्या के प्रयास की धारा भी जिस दिन मुकदमा हुआ, उसी दिन जोड़ ली गई थी। जहां तक कार्रवाई की बात है तो आरोपी को न्यायालय से अंतरिम राहत मिल चुकी थी। इसमें पांच दिसंबर तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। इससे पहले उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। -दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।