फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी बायोपिक की शूटिंग के दौरान अभिनेता विवेक ओबेरॉय चोटिल, हुए लहूलुहान

Sun, 10 Mar 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi injured during shooting of PM Modi biopic
Vivek Oberoi - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों उत्तरकाशी जिले के हर्षिल व धराली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक की शूटिंग हो रही है। यहां हो रही शूटिंग में मोदी के आध्यात्मिक जीवन के दृश्यों को फिल्माया जा रहा है।


 

Vivek Oberoi injured during shooting of PM Modi biopic
Vivek Oberoi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक की शूटिंग के दौरान अभिनेता विवेक ओबेरॉय चोटिल हो गए। सूत्रों के अनुसार शनिवार को विवेक धराली स्थित कल्प केदार मंदिर में पूजा अर्चना का सीन शूट कर रहे थे। लेकिन तभी मंदिर परिसर में बिछी बर्फ में दबे एक नुकीले पत्थर से उनका पैर जख्मी होने कारण खून बहने लगा।
 

Vivek Oberoi injured during shooting of PM Modi biopic
Vivek Oberoi

जिसके बाद फिल्म यूनिट ने आनन-फानन में हर्षिल से चिकित्सकों की टीम बुलाई। जिन्होंने अभिनेता के पैर में मरहम पट्टी कर उनका उपचार किया। इस बीच अभिनेता के चोटिल होने के कारण कुछ घंटों तक शूटिंग बाधित रही। घटना की पुष्टि करते हुए फिल्म यूनिट के सदस्यों ने कहा कि विवेक को हल्की चोट आई है। जिससे फिल्म की शूटिंग में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi injured during shooting of PM Modi biopic
snow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक आगामी पांच अप्रैल को पूरे देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि फिल्म की करीब 80 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ अंतिम दृश्यों की शूटिंग और मुंबई में फिल्म एडिटिंग करने के बाद पांच अप्रैल को फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। इससे पहले 27 मार्च को फिल्म का टीजर भी लांच किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Vivek Oberoi injured during shooting of PM Modi biopic
Omung Kumar

भटवाड़ी ब्लॉक के हर्षिल व धराली गांवों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक की शूटिंग 8 से 10 मार्च तक होगी। जम्मू कश्मीर के लाल चौक में हुए घटनाक्रम को शूट करने की तैयारी भी यहां की जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार द्वारा  पीएम नरेंद्र मोदी पर बायोपिक बनाई जा रही है। जिसके लिए गुजरात, दिल्ली व देहरादून में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म की पूरी यूनिट उत्तरकाशी पहुंची है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed