Chardham : मानसून की दस्तक के साथ धीमी हुई यात्रा की रफ्तार, केदारनाथ में कम होने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मौसम खुलने के बाद आज मंगलवार को फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों से यात्री अब हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ रहे हैं।
दिन संख्या
13 19588
14 19305
15 13230
16 12228
17 10210
18 9424
19 9759
केदारनाथ में यात्री दबाव कम होने से टेंट कॉलोनियों में कई टेंट अब रात को खाली रह रहे हैं। भले ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास आगामी 30 जून तक बुकिंग फुल है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड कस्बों में भी यात्री दबाव कम हो गया है।
ये भी पढ़ें...International Yoga Day: गंगा किनारे सीएम धामी सहित हजारों साधकों ने किया योग, देखें योगनगरी की खास तस्वीरें
केदारनाथ में बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। बरसाती मौसम में पैदल मार्ग से धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग