सब्सक्राइब करें

Weekend: भीषण गर्मी में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम, रुड़की से धर्मनगरी तक रेंग-रेंगकर चले वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:05 PM IST
सार

Haridwar News: एक साथ चार दिन की छुट्टियां होने के कारण धर्मनगरी में आने वाले यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे और यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

विज्ञापन
Weekend: Long Traffic jam on Delhi-Haridwar highway in scorching heat vehicles crawled in Huge Crowd Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

एक ओर भीषण गर्मी की तपिश और दूसरी ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें... यह हाल था रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार का। लगातार चौथे दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी गलियों में भीषण जाम लगा रहा।



भीड़ और जाम के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। हालात यह रहे कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे और यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हाईवे पर व्यवस्था बनाने में खूब पसीना बहाना पड़ा।

वहीं, मंगलौर में सीएम की धन्यवाद रैली ने कड़ी धूप में श्रद्धालुओं की अग्निपरीक्षा ली। हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेड लगा दिए गए। जिससे घंटों वाहनों की कतारें लगा रहीं। यह हाल नारसन, मंगलौर, हाईवे बाईपास के अलावा लंढौरा लक्सर मार्ग पर रहा। लोग मेन हाईवे से जाने की जिद करते रहे, जिससे तीर्थयात्रियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी होती रही।

Uttarakhand: मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर...चटक धूप और गर्मी करेगी परेशान

Trending Videos
Weekend: Long Traffic jam on Delhi-Haridwar highway in scorching heat vehicles crawled in Huge Crowd Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा से धर्मनगरी में भीड़ बढ़ना शुरू हुई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान भी लागू किया था, लेकिन भीड़ और वाहनों के दबाव के आगे प्लान फेल हो गया और पहले दिन ही हाईवे से लेकर शहर की गलियां जाम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend: Long Traffic jam on Delhi-Haridwar highway in scorching heat vehicles crawled in Huge Crowd Photos
रुड़की में जाम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को निर्जला एकादशी और फिर शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंच गए। इसके साथ ही, गर्मियों की छुट्टियां और चारधाम यात्रा भी चल रही है, जिससे यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ और बढ़ गई है।

Weekend: Long Traffic jam on Delhi-Haridwar highway in scorching heat vehicles crawled in Huge Crowd Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भी हालात नहीं बदले और इस भीड़ का असर हाईवे से लेकर शहर की आंतरिक सड़कों तक दिखाई दिया। वाहनों का दबाव इतना रहा कि भूपतवाला, कनखल, रेलवे स्टेशन रोड पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों को भी दफ्तर जाने के साथ ही जरूरी कामों के लिए निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Weekend: Long Traffic jam on Delhi-Haridwar highway in scorching heat vehicles crawled in Huge Crowd Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और ट्रैफिक कर्मी जगह-जगह तैनात रहे, लेकिन बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव के आगे वह भी बेबस नजर आए। भीषण गर्मी और तेज धूप में पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में पसीना बहाते रहे। हालांकि सोमवार को पर्यटकों की संख्या में थोड़ी कमी आने से जाम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed