मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के दौरान जो मंजर बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक सदन में देखने को मिला वहीं नजारा एक बार फिर शुक्रवार को भी दिखा।
MCD में बवाल: आज फिर जमकर हंगामा, टेबल पर चढ़कर नारेबाजी; महिला पार्षदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, चप्पल चलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव में आज वोटों की गिनती आज उस समय बाधित हो गई जब बीजेपी ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई। आप और बीजेपी के सदस्य टेबल पर चढ़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंची। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां तक महिला पार्षद भी इसमें पीछे नहीं रहीं। उन्होंने आपस में एक दूसरे के बाल खींचे। यहां तक पुरुष पार्षदों पर चप्पल से हमला किया।
आज बीजेपी ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ लेकिन जैसे ही बीजेपी को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बाहर बीजेपी के पुरूष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया। ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है। चुनाव हार गए हो तो अपनी हार को मानो। जब समझ आ गया कि हार रहे हैं तो इन्होंने मार-पिटाई शुरू कर दी।
हंगामा करने वाले पार्षदों की सदस्यता तत्काल रद्द होः कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम सदन स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान हंगामा करने वाले निगम पार्षदों की पहचान कर तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता रद्द करने की उपराज्यपाल से मांग की है। उन्होंने कहा कि महापौर, उप-महापौर चुनाव के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की आपसी जंग लगातार जारी है। इससे भारतीय लोकतंत्र की गरिमा धूमिल हुई है।
स्थायी समिति के चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा को मैदान में उतारा है। बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी प्रत्याशी हैं। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि रिकाउंटिंग के लिए एक पक्ष तैयार है जबकि दूसरा पक्ष तैयार नहीं है, इसलिए अब मैं रिकाउंटिंग नहीं कर रही। रिजल्ट एक अवैध वोट के आधार पर बन रहा है।