दिल्ली एयरपोर्ट पर अब कड़ी जांच से गुजरना होगा। परिसर में प्रवेश से पहले पलक झपकते पूरे शरीर की स्कैनिंग संभव होगी। इसके लिए यहां बॉडी स्कैनर मशीन बतौर परीक्षण के लिए लगा दी गई है। इससे यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर व हैंड मेटल डिटेक्टर से नहीं की जाएगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल-बॉडी स्कैनर का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। यात्रियों का अब डोर मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर की जगह बॉडी स्कैनर से परीक्षण किया जाएगा। जांच के लिए शारीरिक संपर्क की भी आवश्यकता नहीं होगी और यात्रियों की निजता भी भंग नहीं होगी। बिना किसी शारीरिक संपर्क के सुरक्षा संभव हो सकेगी। परीक्षण के लिए इसे एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर लगाया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के निर्देश के अनुसार इसे प्रयोग में लाया जा रहा है। मेटल डिटेक्टरों के विपरीत इस स्कैनर से गैर-धातु वस्तुओं का पता लगाया सकेगा। पारंपरिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से इसका पता नहीं चलता था।
हवाई यात्रा करने वाले ध्यान दें: यहां कड़ी जांच से गुजरना होगा, पलक झपकते होगी पूरे शरीर की स्कैनिंग, नाकाम होंगी साजिशें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन