फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनिया के सचिव पर दुष्कर्म का केस: पीड़िता ने खोला माधवन की घिनौनी करतूत का राज, पढ़ें लव, सेक्स और धोखे की कहानी

Tue, 28 Jun 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jun 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi PA sexual Harassment case filed against Sonia Gandhi personal secretary PP Madhavan
उत्तम नगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने उत्तम नगर थाने में 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि माधवन के खिलाफ आईपीसी के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस 71 वर्षीय माधवन के खिलाफ इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने हालांकि किसी राजनीतिक नेता का नाम नहीं लिया है। डीसीपी ने बताया कि महिला दिल्ली में ही रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी, जो कांग्रेस कार्यालय में काम करता था।
Sonia Gandhi PA sexual Harassment case filed against Sonia Gandhi personal secretary PP Madhavan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
 
Sonia Gandhi PA sexual Harassment case filed against Sonia Gandhi personal secretary PP Madhavan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonia Gandhi PA sexual Harassment case filed against Sonia Gandhi personal secretary PP Madhavan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत के मुताबिक पीड़िता उत्तम नगर इलाके में रहती है। महिला का पति कांग्रेसी कार्यकर्ता था, होर्डिंग-बैनर लगाने का काम करता था। इसी वजह से वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आई और उसका पार्टी के दफ्तर और कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
Sonia Gandhi PA sexual Harassment case filed against Sonia Gandhi personal secretary PP Madhavan
कांग्रेस दफ्तर
पति की मौत के बाद काम मांगने गई थी कांग्रेस दफ्तर
2020 में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत और कोरोना के कारण उसे खाने के भी लाले पड़ गए। वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो वहां उसे किसी कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का मोबाइल नंबर दे दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed