सब्सक्राइब करें

बुराड़ी कांड के चार साल: एक घर 11 पाइप और 11 लाशें, दिल्ली ही नहीं सिहर उठा था देश, आखिर क्या था राज आज भी है रहस्य

किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 04:48 AM IST
विज्ञापन
Burari suicide case 11 deaths mystery family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी आत्महत्या कांड के बाद एक के बाद एक खुले राजों ने पूरे देश को चौका दिया था। छानबीन के दौरान जांच दल के अलावा मीडिया की नजर मकान की दीवार पर एक ओर लगे प्लास्टिक के 11 पाइपों पर गई तो सभी हैरान रह गए। आखिर 11 मौतों और इन 11 पाइपों का क्या कनेक्शन था। लोगों का कहना था कि मकान का निर्माण कराने के बाद जानबूझकर इन 11 पाइपों को लगाया गया। परिवार का शायद ऐसा मानना था कि उनके अनुष्ठान के दौरान शरीर से निकलीं आत्ममाएं इन पाइपों से निकलकर वापस आएंगी।

Trending Videos
Burari suicide case 11 deaths mystery family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case

इन पाइपों का जिक्र घर से मिले रजिस्टरों में नहीं था। लेकिन मकान में कुछ और भी चौकाने वाला था। घर में 11 पाइपों के अलावा 11 खिड़कियां और छत में लगे एंगल भी 11 थे। तो क्या यह एक महज इत्तेफाक था या फिर जानबूझकर इनको लगवाया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Burari suicide case 11 deaths mystery family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला
कई दिन तक चली चर्चाओं के बाद ललित और भावनेश के तीसरा भाई दिनेश जो राजस्थान में रहता था। उसने इस पर ब्रेक लगाने का प्रयास किया। दिनेश का कहना था कि ललित का लकड़ी का काम था।
Burari suicide case 11 deaths mystery family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला
उसकी दुकान में भारी मात्रा में प्लाई रखी होती थी। ऐसे में वहां गैस बनती थी। उस गैस को निकालने के लिए इन पाइपों को लगाया गया था। लेकिन ज्यादातर लोगों ने दिनेश के इस दावे को ठुकरा दिया था। 

 
विज्ञापन
Burari suicide case 11 deaths mystery family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। सभी पाइपों को एक निश्चित दूरी पर अलग-अलग एंगल से लगाया गया था। कुछ पाइप मुड़े भी हुए थे। यह संयोग नहीं हो सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed