दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की हत्या के मामले में परिजनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। परिवार का आरोप है कि काजल लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। पति अंकुर ने छह महीने पहले उसके साथ मारपीट की थी और तब पैर छूकर माफी भी मांगी थी, लेकिन हालात नहीं बदले।
कमांडो काजल हत्याकांड: छह महीने पहले पति ने पैर छूकर मांगी थी माफी, रंग-रूप को लेकर ससुराल वाले मारते थे ताने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:37 PM IST
सार
वारदात 22 जनवरी की है। गांव बड़ी से ताल्लुक रखती दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की गन्नौर निवासी पति अंकुर ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात निखिल ने बताया कि उनकी पत्नी को बेटी हुई तो बहन काजल इस खुशी में शामिल होने घर आई थी। 26 जनवरी को ड्यूटी होने की बात कहकर 21 जनवरी को दिल्ली चली गई। क्या पता था कि अगले दिन ही मौत की खबर आएगी।
विज्ञापन