फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कथावचक बाबा ने घर में घुस किया महिला का शारीरिक शोषण, पीड़िता ने थाने में खाया जहर

Fri, 03 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 PM IST
सार

महिला ने एसीपी कार्यालय में खाया जहर
-  दुष्कर्म और प्लॉट हड़पने की शिकायत करने पहुंची थी 
- मथुरा के कथावाचक पर लगाया है आरोप 
 

विज्ञापन
woman accused a baba to molest and grab land took poison in police station
- फोटो : अमर उजाला

एक कथावाचक पर शारीरिक शोषण करने और प्लॉट हड़पने का आरोप लगा एसीपी मुजेसर कार्यालय में शिकायत करने गई महिला ने वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि, एसीपी मुजेसर राधेश्याम उस समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसका पता चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन में पुलिस महिला को लेकर बीके अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बीके अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ साल पूर्व वह मथुरा के कथावाचक युवराज के सत्संग में गई थी। इस दौरान वह उसके संपर्क में आई। महिला ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले कथावाचक उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर आया था।

woman accused a baba to molest and grab land took poison in police station
- फोटो : अमर उजाला

कथावाचक से मिलवाने के बहाने उसकी पड़ोसन उसे भी बुलाकर अपने घर ले गई। महिला का आरोप है कि उस दौरान उसकी पड़ोसन ने दरवाजा बंद कर दिया और कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह डर गई और इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद भी महिला का कथावाचक के साथ मिलना जुलना होता था। महिला का आरोप है कि करीब छह-सात माह पहले कथावाचक ने एनआईटी तीन स्थित उसका एक प्लॉट अपने नाम करवा लिया था। कथावाचक ने उसे आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही इनके पैसे उसे दे देगा, मगर उसने रुपये नहीं दिए। फिर उसने महिला को कहा कि वह अपना मथुरा वाला प्लॉट उसके नाम कर देगा, मगर अब वह उस पर भी टालमटोल कर रहा था।

woman accused a baba to molest and grab land took poison in police station
- फोटो : अमर उजाला

महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को कथावाचक एक बुजुर्ग व्यक्ति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर आया। कथावाचक उस पर उसके तथा उसके साथियों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा। इस पर वह उनके साथ झगड़ कर घर से भाग आई और पड़ोस में रहने वाली कथावाचक की शिष्या के घर पहुंच गई। मगर महिला घर पर नहीं थी। इस दौरान उसके बेटों को उसने सारी बात बताई तो वह दोनों लाठी डंडे लेकर उसे मारने दौड़े तो उसने वहां से भी भागकर अपनी जान बचाई। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपनी शिकायत लेकर एसीपी मुजेसर के कार्यालय में पहुंची। उस समय एसीपी मुजेसर राधेश्याम अपने कार्यालय में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman accused a baba to molest and grab land took poison in police station
- फोटो : अमर उजाला

इस पर वहां मौजूद उनके स्टाफ ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार महिला वहां इंतजार करने लगी। इस दौरान उसने अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महिला को लेकर बीके अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
woman accused a baba to molest and grab land took poison in police station
- फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी व एसीपी मुजेसर राधेश्याम भी अस्पताल पहुंच गए। एसीपी राधेश्याम ने बताया कि महिला के बयान लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed