जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बीती रात करीब 1:30 बजे एक परिवार से लूटपाट के बाद चार महिलाओं से दरिंदगी और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पीड़ित ने बदमाशों से परिवार की महिलाओं को छोड़ देने की काफी मिन्नत की थी। इसके बाद भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा।
{"_id":"5926ed9e4f1c1bc643536c43","slug":"criminals-loot-family-kill-one-person-and-allegedly-rape-4-women-in-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के पैर पकड़ की मिन्नत, सारे पैसे ले लो पर महिलाओं की इज्जत बख्श दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के पैर पकड़ की मिन्नत, सारे पैसे ले लो पर महिलाओं की इज्जत बख्श दो
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jewar gangrape
जिला अस्पताल में आई पीड़ित परिवार की महिला रिश्तेदार ने बताया कि पुलिस भी समय पर नहीं आई। जिस वजह से बदमाशों का तांडव देर तक चलता रहा। सबसे पीड़ित बुजुर्ग महिला का कुछ दिनों पहले बच्चे दानी का ऑपरेशन भी हुआ था। महिला ने बदमाशों को ये बात बताई भी, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं हुए। वो महिला दर्द के मारे तड़पती रही। बदमाश एक - एक महिला को लेकर झाड़ियों में चले गए और गैंगरेप किया। चारों महिलाओं को सदमा लगा है। कोई महिला बात करने की स्थिति तक में नहीं हैं।
Jewar gangrape
जिन महिलाओं का मेडिकल हो रहा था, वो डॉक्टरों को आपबीती सुना रही थीं। ये महिलाएं अंदर तेज -तेज रो रही थीं। इन्हें देखकर आसपास की भर्ती महिलाएं भी रोने लगी। एक महिला ने बताया कि बुजुर्ग महिला बहुत रो रही थी। उसकी आपबीती सुनकर लेबर रूम में भर्ती महिलाओं के पसीने छूट गए। इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jewar gangrape
जैसी ही अस्पताल में गैंगरैप पीड़िर्त आइं। ये जानकारी ओपीडी में आए मरीजों तक पहुंच गई। ये मरीज ओपीडी को छोड़कर लेबर रूम के बाहर पहुंच गए । यहां पर महिलाओं का मेडिकल हो रहा था। अस्पताल प्रशासन के लिए भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हर कोई शख्स अस्पताल में गैंगरेप पीड़ित को देखना चाह रहा था। भीड़ पर काबू पाने के लिए अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त गार्ड बुलाकर लेबर रूम के बाहर लगाने पड़े। इसके साथ ही लेबर रूम में प्रवेश के दौरान लगे लोहे के चैनल को भी बंद कराना पड़ा।
विज्ञापन
Jewar gangrape
सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है। मैँ खुद अस्पताल गया । महिलाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।