{"_id":"62c0789e1be3bd27a815d0c1","slug":"dead-body-of-a-constable-posted-in-delhi-s-prashant-vihar-police-station-was-found-in-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही की कार में मिली लाश: पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी सैंट्रो, शव देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, सवाल- हत्या या खुदकुशी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की कार में मिली लाश: पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी सैंट्रो, शव देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, सवाल- हत्या या खुदकुशी?
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:26 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही अमनदीप (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में तैनात एक सिपाही ने थाने से कुछ दूरी पर अपनी कार में सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार सुबह सिपाही का शव कार में सड़ी गली अवस्था में मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह छुट्टी पर था। छुट्टी पर जाने के दौरान सिपाही ने अपनी सर्विस पिस्टल जमा नहीं करवाई थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ के साथ-साथ सिपाही के मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी कॉल डिटेल को खंगाल रही है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि सिपाही की पहचान अमनदीप के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बुधविहार में रहता था। शनिवार सुबह नौ बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को एक राहगीर ने बताया कि इलाके के एक पेट्रोल पंप की चहारदीवारी के किनारे खड़ी एक कार में शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सफेद रंग की सैंट्रो कार की ड्राइविंग सीट से युवक के शव को बरामद किया। बाद में युवक की पहचान प्रशांत विहार थाने में तैनात सिपाही अमनदीप के रूप में हुई। शव सड़ी गली अवस्था में था।
Trending Videos
2 of 5
घटनास्थल के आसपास की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने अमनदीप के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। छानबीन के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला कि अमनदीप कुछ दिन से छुट्टी पर था। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। अमनदीप के पिता रूप सिंह ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
घटनास्थल के आसपास की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
अमनदीप 2010 में दिल्ली पुलिस में हुआ था शामिल
अमनदीप के पिता रूप सिंह ने बताया कि साल 2010 में अमनदीप दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। परिवार में माता-पिता, पत्नी सुखदीप कौर, बेटा अरशबीर सिंह(6) और सहज कौर(3) है। परिवार बुध विहार में रहता है। उनके पिता ने बताया कि 26 जून को अमनदीप के बेटे अरशबीर का जन्मदिन था। वह काफी खुश था। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिसकी वजह से वह खुदकुशी करे। रूप सिंह ने बताया कि अमनदीप 28 जून को घर नहीं आया था। उन्होंने काफी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसके दोस्तों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि 27 जून को उनकी बेटे से बात हुई थी।
4 of 5
delhi police
- फोटो : file photo
पिता ने हत्या की जताई है आशंका
रूप सिंह ने बताया कि पुलिस अमनदीप की मौत को खुदकुशी बता रही है। लेकिन जिस तरह खड़ी कार के पहिए के ताजा निशान हैं, ड्राइविंग सीट के पीछे लगे शीशे पर गोली का निशान और कार पर धूल नहीं होने से हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने थाने के पास गोली चलने और किसी को सुनाई नहीं देने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि गोली शीशे से सटाकर मारी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
मालखाने से पिस्टल लेकर निकला था सिपाही
शुरूआती जांच में पता चला कि अमनदीप 28 जून की सुबह पांच बजे मालखाने से पिस्टल लेकर निकला था। थाने में मालखाने के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।