{"_id":"6986a39c6d09aff27a0989cb","slug":"delhi-janakpuri-pothole-death-family-members-said-mobile-phone-kept-ringing-all-night-2026-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Death Case: रातभर बजती रही मोबाइल की घंटी, अंधेरे में तीर मारती रही पुलिस; दिल्ली हादसे की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kamal Death Case: रातभर बजती रही मोबाइल की घंटी, अंधेरे में तीर मारती रही पुलिस; दिल्ली हादसे की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:57 AM IST
सार
नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जनकपुरी वी-ब्लॉक में 20 फीट गहरे गड्ढे में बृहस्पतिवार रात गिरे युवक ने मदद न मिलने पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन आरोप है कि अगर पुलिस थोड़ी मदद कर देती, तो शायद हम उसे रात में ही ढूंढ लेते। देर न होती, तो क्या पता उसकी जान बच जाती।
"हम पूरी रात उसे ढूंढते रहे।एक-एक थाने के चक्कर लगाए उसका फोन बजता रहा, लेकिन सिस्टम खामोश रहा।" ये शब्द हैं 25 वर्षीय कमल ध्यानी के परिजनों के हैं। परिजन और दोस्तों का आरोप है कि कहीं से ठोस मदद नहीं मिली। कमल के जुड़वा भाई करण का कहना है कि पुलिस ने कहा रात में सर्च संभव नहीं, शिकायत सुबह दर्ज होगी। यही जवाब परिवार के लिए सबसे बड़ा सदमा बन गया।
परिवार और दोस्तों का सवाल सीधा है कि जब फोन पूरी रात एक्टिव था, लोकेशन मिल रही थी, तो गड्ढे वाले रास्ते की तलाशी क्यों नहीं ली गई? पुलिस मोबाइल फ्लैश जलाकर तलाश के नाम पर अंधेरे में तीर चलाती रही, जबकि दिल्ली पुलिस देश की आधुनिक तकनीक से लैस मानी जाती है और इसका भारी भरकम बजट करीब 13 हजार करोड़ का है।
Trending Videos
2 of 17
बाइक सवार युवक की मौत के बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के शवगृह के बाहर भावुक बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
'देर न होती, तो क्या पता उसकी जान बच जाती'
कमल के भाई मयंक का आरोप है कि अगर पुलिस थोड़ी मदद कर देती, तो शायद हम उसे रात में ही ढूंढ लेते। देर न होती, तो क्या पता उसकी जान बच जाती। परिजनों ने दिल्ली जल बोर्ड और ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और किसी साजिश से भी इनकार नहीं किया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी फाउल प्ले से इनकार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 17
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने परिवार के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 2.50 बजे परिजन थाने पहुंचे थे, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, डिस्ट्रिक्ट पार्क और आसपास के इलाकों में तलाश भी हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
4 of 17
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत
- फोटो : अमर उजाला
मैंने कलेजे का टुकड़ा खो दिया..
कमल के शव का जब पोस्टमार्टम हो रहा था, तो दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंसानों का नहीं, दर्द और खामोशी का हुजूम था। भीड़ में खड़े थे पिता नरेश का जवान बेटा कमल, जो अब सिर्फ फाइल नंबर बनकर रह गया। अपने बेटे को खो चुके नरेश से जब भी कोई बात करने की कोशिश करता, जवाब एक ही था कि मेरे पास बात करने को कुछ नहीं है। मैंने कलेजे का टुकड़ा खोया है।
विज्ञापन
5 of 17
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम
- फोटो : अमर उजाला
जुड़वा खुशियों को न जाने लगी किसकी नजर
जुड़वा भाई को करण अपनी यादों में खोज रहे थे। भर्राई हुई आवाज में बोले, उसे बाइक का बड़ा शौक था। तीन साल पहले जन्मदिन पर, अपने पैसों से बाइक खरीदी थी। पूरा परिवार खुश था जिस बाइक को उसने खुशी से खरीदा, उसी बाइक के साथ वह आखिरी वक्त तक रहा। पता नहीं उसकी खुशियों को किसकी नजर लग गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।