सब्सक्राइब करें

Mundka Fire: लाशों के ढेर के बीच बेबस दिखे अकबर, फफककर बोले- अपनी मुसर्रत को कैसे पहचानूं?

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 May 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Incidents Musarat husband Akbar says Showing the burnt dead body, sir, whom should I take away
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में न जाने कितने बेगुनाह लोगों ने अपने चाहने वालों को खो दिया और दर्द भरे आंसुओं का सामना कर रहे हैं। मगर संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी के सामने पिछले 24 घंटे से अपनी पत्नी मुसर्रत का शव पाने के इंतजार में बैठे अकबर के आंसू सूख चुके हैं। उनसे यह पूछने पर कि क्या हुआ, उनकी पत्नी का कुछ पता चला? तो अकबर कहते हैं, कि जला हुआ शव दिखा रहे हैं साहब, किसको उठाकर ले जाऊं। साहब यह भी कह रहे हैं, कि सभी शवों की पैकिंग हो गई है। इनके नमूने हैदराबाद जाएंगे, वहां से जांच रिपोर्ट आएगी तभी पता चलेगा, कि जो शव यहां रखे हैं, मुसर्रत उनमें से ही एक है या नहीं। अकबर किसी से आंख मिलाकर ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गर्दन झुकाए अपनी बात रखी।
Trending Videos
Delhi Mundka Fire Incidents Musarat husband Akbar says Showing the burnt dead body, sir, whom should I take away
लापता मुसर्रत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वो तो चली गई, अब बच्चों की फिक्र है। किसके सहारे बच्चे पालूंगा, सब वही देखती थी, मैं तो हमेशा दिल्ली से बाहर रहता था। जब अकबर को मुसर्रत के बारे में पता चला, तो वह उड़ीसा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Incidents Musarat husband Akbar says Showing the burnt dead body, sir, whom should I take away
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
शाम को छह बजे उनके जीजा अनवर ने बताया, कि जहां उनकी पत्नी काम करती है, उस बिल्डिंग में आग लग गई है, वह मौके पर ही हैं। उन्होंने अकबर को बताया कि पूरी बिल्डिंग जल रही है।
Delhi Mundka Fire Incidents Musarat husband Akbar says Showing the burnt dead body, sir, whom should I take away
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
इतना सुनने के बाद अकबर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह शनिवार को दोपहर प्रवेश नगर आकर अपने बच्चों से मिल पाए। उनकी बड़ी बेटी 11 साल की है, दूसरी बेटी छह साल की है और बेटा डेढ़ साल का है। 
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Incidents Musarat husband Akbar says Showing the burnt dead body, sir, whom should I take away
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
अकबर की बड़ी बेटी समझदार है, वह मां के लिए ज्यादा परेशान है। अकबर पेशे से ड्राइवर हैं, उनकी पत्नी मुसर्रत बिल्डिंग में स्थित आई क्लीयर कंपनी में कैमरों की पैंकिंग और लेबलिंग का काम करती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed