फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Rains: राहत के साथ आफत भी बनी बारिश, सड़कें लबालब होने से थमे वाहनों के पहिए; रेंगती रहीं गाड़ियां

Thu, 30 Jun 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jun 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
delhi rains cause heavy jams waterlogging in several areas
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मानसून की पहली बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, वहीं कई जगहों पर जाम और पानी भरने से दिल्लीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां बारिश से वाहनों की रफ्तार कम गई वहीं कई मार्गों पर एक से दो फुट तक पानी जमा होने से लंबा जाम लग गया। कई मार्गों पर वाहनों की आधे घंटे तक लाइन लगी रही। वाहनों रेंगने को मजबूर थे। प्रगति मैदान टनल में इंद्रप्रस्थ साइड से मामूली पानी भरा था। दिल्ली में कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां सड़कों पर पानी भरने से जाम न लगा हो। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्वीट कर लोगों को कई मार्गों से बचने की अपील की थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दोपहर तक जाम की स्थित सूचनाएं मिलती रही थीं। हालांकि दोपहर बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया था।   


 

delhi rains cause heavy jams waterlogging in several areas
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास में एक फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया था। इससे मदर डेयरी से शशि गार्डन जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। डब्ल्यूएचओ इमारत के सामने आईपी एस्टेट, जखीरा फ्लाईओवर के नीचे, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, लोनी रोड गोल चक्कर और आजादपुर मार्केट अंडरपास के पास पानी भरने से जाम लग गया था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सबवे पर कई जगह जलभराव देखने को मिला। इसके अलावा गाजीपुर, पटपडग़ंज, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, आनंद विहार व कृष्णा नगर में जलभराव देखने को मिला। राजा गार्डन इलाके में रिंग रोड पर पंजाबी बाग से धौला कुंआ जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। यहां पर लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।

delhi rains cause heavy jams waterlogging in several areas
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

आश्रम चौक व आली गांव व बदरपुर में पानी भरने से सुबह के समय ही जाम लग गया था। दक्षिण दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर मुनीरिका के आसपास सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। आउटर रिंग रोड पर नेहरू प्लेस से लेकर मुनिरका तक जाम लग गया था। मुनिरका मेट्रो स्टेशन के पास काफी पानी जमा हो गया था। इससे लोगों को मेट्रो में जाने में काफी परेशानी हो रही थी। एमबी रोड पर खानपुर तक एक से दो फुट पानी जमा हो गया था। लाला लाजपत राय मार्ग पर भी जगह-जगह पानी जमा हो गया था। इससे मेट्रो में आना-जाना मुश्किल हो रहा था। मोती बाग से भीकाजी कॉमा प्लेस तक वाहन रेंगते रहे। इस जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंस गई थी। एम्स फ्लाईओवर से धौला कुंआ व एयरपोर्ट तक ट्रैफिक काफी प्रभावित रहा। नेशनल हाईवे पर के निचले हिस्से और आसपास के हिस्सों में जाम गया गया था। इसके अलावा रोहिणी, प्रशांत विहार, प्रीतमपुरा व शालीमार बाग में जाम लग गया था। विकास मार्ग, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आजादपुर, आंनद पर्वत, इंद्रलोक, केशवपुरम और चांदनी चौक में भी पानी जमा होने जाम लग गया था। भारी बारिश के कारण आईटीओ, बारापुला, रिंग रोड और राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, विशेष रूप से दिल्ली-नोएडा सीमा, चिल्ला बॉर्डर, यूपी गेट, दिल्ली-गुरुग्राम सड़क पर भारी जाम लग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi rains cause heavy jams waterlogging in several areas
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

पुल प्रह्लादपुर अंडरपास को 11.30 घंटे रहा बंद 
एमबी रोड पर बदरपुर के पास स्थित पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में बृहस्पतिवार सुबह बारिश शुरू होते ही पानी भरना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में अंडरपास बहुत ज्यादा बंद हो गया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक के लिए अंडरपास को बंद कर दिया था। बदरपुर से एमबी रोड पर आने वाले ट्रैफिक को सरिता विहार की तरफ परिवर्तित किया गया। एमबी रोड से बदरपुर जाने वाले तुगलकाबाद के पास से क्राउन प्लाजा की तरफ परिवर्तित करना पड़ा था। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे अंडरपास को ट्रैफिक के लिए खोला गया था। इसके बाद एमबी रोड व बदरपुर में ट्रैफिक सामान्य हो पाया था। 

विज्ञापन
delhi rains cause heavy jams waterlogging in several areas
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने जाम व जलभराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कीं
जल जमाव के कारण जाम में फंसे लोगों ने सड़कों, बाजार व रिहायशी कॉलोनियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कीं। ऐसा ही एक वीडियो दक्षिण दिल्ली के राव तुला राव फ्लाईओवर के पास भारी जलजमाव दिख रहा था, जिससे वाहन गुजर रहे थे। एक अन्य वीडियो में एनएच-9 (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे) पर वेस्ट विनोद नगर के पास जल भराव की वजह से क्लस्टर बस फंसी थी और उसके पहिए डूबे हुए थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed