फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather : आज दिनभर बरस सकते हैं बादल, छह जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर; ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 30 Jun 2022 12:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
delhi weather possibility of rain fall in delhi ncr on thursday imd issued orange alert
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश को लेकर इंतजार गुरुवार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है, जिससे सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि गुरुवार से ही गर्मी के तेवर नरम पड़ना शुरू हो जाएंगे।


 

delhi weather possibility of rain fall in delhi ncr on thursday imd issued orange alert
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, इसके विपरित गर्मी के तेवर तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 41 से 77 फीसदी रहा। सूरज की तपिश से ज्यादा उमस से लोग परेशान हुए। यही वजह रही कि पंखे व कूलर से भी राहत न के बराबर साबित हुई। 

delhi weather possibility of rain fall in delhi ncr on thursday imd issued orange alert
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी 
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे व अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून सही गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ भागों में अच्छे बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होकर छह जुलाई तक जारी रहेगा, जिससे गर्मी का सितम खत्म होगा व लोगों को सप्ताह भर के लिए राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather possibility of rain fall in delhi ncr on thursday imd issued orange alert
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर पारा 
पूसा- 41.7 डिग्री सेल्सियस 
जफरपुर- 42.5 डिग्री सेल्सियस 
नजफगढ़- 42.1 डिग्री सेल्सियस 
पालम- 41.6 डिग्री सेल्सियस 

 
विज्ञापन
delhi weather possibility of rain fall in delhi ncr on thursday imd issued orange alert
रविवार को गर्मी से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5: 27 बजे
-अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस 
-न्यूनतम तापमान- 27  डिग्री सेल्सियस 
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed